महिलाओं की सुविधा के लिए उठाया बड़ा कदम : आगरा में कंडम सिटी बस को पिंक टॉयलेट में बदला, पायलट प्रोजेक्ट के तहत शुरू

UPT | पिंक टॉयलेट

Sep 11, 2024 22:21

आगरा शहर में महिलाओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए नगर निगम ने एक नई पहल की है। नगर निगम ने एक कंडम सिटी बस को पिंक टॉयलेट के रूप में मॉडिफाई किया है।

Agra News : आगरा शहर में महिलाओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए नगर निगम ने एक नई पहल की है। नगर निगम ने एक कंडम सिटी बस को पिंक टॉयलेट के रूप में मॉडिफाई किया है। यह विशेष रूप से महिलाओं के लिए तैयार किया गया है और इसे जल्द ही शहर की सड़कों पर उतारा जाएगा। 

डेढ़ से दो महीने में तैयार हुआ पिंक टॉयलेट
इस पिंक टॉयलेट को तैयार करने में लगभग डेढ़ से दो महीने का समय लगा है। नगर निगम के जंग यार्ड में खड़ी इस बस को पूरी तरह से पिंक रंग से रंगा गया है और इसमें सभी आवश्यक सुविधाएं प्रदान की गई हैं। बस में चार टॉयलेट सीटें लगाई गई हैं, जिनमें दो वेस्टर्न और दो इंडियन प्रकार की हैं। इसके अलावा, बस में एक सैनेटरी पैड वेंडिंग मशीन और एक सैनेटरी पैड इनसिनिरेटर मशीन भी शामिल की गई हैं। बस में एक वॉश बेसिन भी लगाया गया है और एक फीडबैक मशीन भी स्थापित की गई है। इस फीडबैक मशीन के माध्यम से महिलाएं टॉयलेट की सफाई व्यवस्था के बारे में अपनी राय दे सकती हैं, जैसे कि एक्सीलेंट, गुड या डर्टी। 



10 से 15 कारीगरों की ने पूरा किया काम
इस पायलट प्रोजेक्ट के लिए बस को तैयार करने में 10 से 15 कारीगरों की टीम ने मेहनत की है। सलमान सैफी, जो इस परियोजना के प्रमुख कारीगर हैं, ने बताया कि आगरा नगर निगम की ओर से उन्हें टेंडर मिला था और उन्होंने सीएनजी सिटी बस को मॉडिफाई कर इसे टॉयलेट के रूप में तैयार किया है। बस के ऊपर एक पानी का टैंक भी लगाया गया है और पीछे एक छोटी दुकान भी बनाई जा रही है, जहां महिलाओं से संबंधित सामान और चाय-कॉफी उपलब्ध होगी।

इन जगह किया जाएगा खड़ा
अपर नगर आयुक्त सुरेंद्र यादव ने बताया कि यह पिंक टॉयलेट एक पायलट प्रोजेक्ट के रूप में तैयार किया गया है। इसे आगरा कैंट रेलवे स्टेशन, राजामंडी रेलवे स्टेशन और विभिन्न बस अड्डों और बाजारों में खड़ा किया जाएगा। महिलाओं से प्राप्त फीडबैक के आधार पर, इसी तरह की और बसें तैयार की जाएंगी।

Also Read