खेत को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष : कहासुनी के बाद चले लाठी डंडे, आधा दर्जन से अधिक घायल, पुलिस कार्रवाई में जुटी

UPT | Agra news

Oct 13, 2024 16:49

आगरा पुलिस कमिश्नरी पश्चिमी जोन के थाना बरहन के गांव गोहीला में रविवार सुबह खेत की मेड को लेकर दो पक्ष में खूनी संघर्ष हो गया। यह खूनी संघर्ष इतना भीषण था कि आधा दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए...

Agra News : आगरा पुलिस कमिश्नरी पश्चिमी जोन के थाना बरहन के गांव गोहीला में रविवार सुबह खेत की मेड को लेकर दो पक्ष में खूनी संघर्ष हो गया। यह खूनी संघर्ष इतना भीषण था कि आधा दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर जमकर लाठियां और डंडे चलाए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों कोअस्पताल में भर्ती कराया।

यह भी पढ़ें- Hapur News : जयंत चौधरी ने भरी चुनावी हुंकार, यूपी में 10 सीटों पर होने वाला उपचुनाव हरियाण चुनाव की तरह जीतेंगे

कहासुनी के बाद चले लाठी डंडे
बताया जा रहा है कि गांव गोहिला निवासी पूर्व प्रधान पुत्र राघवेंद्र और धर्मवीर पक्ष में रविवार सुबह खेत की मेड को लेकर विवाद हो गया। पहले दोनों पक्षों में कहासुनी हुई जो गाली गलौज तक पहुंचने के बाद देखते ही देखते दोनों ओर से लाठी डंडे चलने लगे। राघवेंद्र का आरोप है कि वह अपने खेत पर घूमने गया था तभी धर्मवीर पक्ष के कृष्ण, रवि, भोला, गौरव आदि ने उन पर हमला कर दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।



ये सभी हुए घायल
बताया जा रहा है कि झगड़े में राघवेंद्र पक्ष के अनुज, बंटी, दो महिला प्रविता, बंदना और धर्मवीर पक्ष के रवि, कृष्ण, भीमपाल सिंह, सहित एक अन्य घायल हुए हैं। इस संबंध में थानाध्यक्ष बरहन उदयवीर सिंह का कहना है कि दोनों पक्षों को मेडिकल के लिए भेजा गया है, तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। गांव गोहिल में राघवेंद्र और धर्मवीर पक्ष के बीच पहले खेत पर विवाद हुआ उसके बाद गांव में भी जमकर गाली गलौज हुई, इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Also Read