जनकपुरी महोत्सव : मिथिला प्रवेशिका पर सांस्कृतिक धूम, कलाकारों ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध

UPT | जनकपुरी महोत्सव।

Sep 30, 2024 13:36

जनकपुरी महोत्सव के अंतर्गत मिथिला प्रवेशिका सांस्कृतिक मंच पर भव्य सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। जिसमें देशभर के ख्याति प्राप्त कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया...

Agra News : जनकपुरी महोत्सव के अंतर्गत मिथिला प्रवेशिका सांस्कृतिक मंच पर भव्य सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। जिसमें देशभर के ख्याति प्राप्त कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया।

भक्ति गीत और नृत्य ने मोहा मन
महामंत्री मुनेन्द्र जादौन के संयोजन में आयोजित इस कार्यक्रम में रूपेश मल्होत्रा, शाहिद, अरविंद बघेल, दिनेश श्रीवास्तव, कुमारी पूजा तोमर और श्वेता सागर जैसे कलाकारों ने भक्ति और आध्यात्मिकता से भरे गीत गाए। नृत्य प्रस्तुतियों में आकृति, अपेक्षा, आराध्या, मानव, भूमि माथुर और आरोही ने अपनी अदाओं से सभी का दिल जीत लिया। इस शानदार नृत्य का निर्देशन विजयलक्ष्मी शर्मा ने किया, जबकि संगीत संयोजन सुभाष सक्सेना और राज मैसी ने किया।

मिथिला की संस्कृति को किसा जीवंत
कार्यक्रम का संचालन सुप्रसिद्ध मंच संचालक सुशील सरित ने किया, जिन्होंने इस आयोजन को जीवंत और आकर्षक बनाया। इस अवसर पर जनकपुरी महोत्सव समिति के कई प्रमुख सदस्य भी उपस्थित थे, जिन्होंने इस सांस्कृतिक महाकुंभ को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस महोत्सव ने मिथिला की समृद्ध संस्कृति और परंपरा को एक बार फिर से जीवंत किया और दर्शकों के दिलों में छाप छोड़ दी।

Also Read