Agra News : आगरा के वाशिंदे मेट्रो में सफर करने के साथ-साथ अपने करीबियों का विशेष दिन भी मेट्रो कोच में मना सकेंगे

UPT | Agra Metro

Mar 06, 2024 23:13

लखनऊ, कानपुर नगर, गाजियाबाद, नोएडा, ग्रेटर नोएडा के बाद अब मेट्रो आगरा में भी शुरू हो चुकी है। ताज नगरी स्मार्ट सिटी के साथ-साथ मेट्रो सिटी भी बन चुकी है। अब आगरा के लोग भी मेट्रो में सफऱ कर सकेंगे।

Agra News : मोहब्बत की नगरी आगरा स्मार्ट सिटी के साथ-साथ मेट्रो का शहर भी हो गया है। बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगरा को मेट्रो की सौगात दे दी। आगरा में मेट्रो फिलहाल प्रायोरिटी कॉरिडोर के 6 मेट्रो स्टेशन पर दौड़ेगी। आगरा में मेट्रो 90 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से दौड़ेगी। मेट्रो में गेट दाएं तरफ खुलेगा या बाएं तरफ यह उद्घोषणा के माध्यम से बताया जाएगा। यही नहीं सुरक्षा की दृष्टिगत सीसीटीवी से चप्पे चप्पे पर नज़र रखी जाएगी और सघन चेकिंग के बाद ही मेट्रो में प्रवेश मिलेगा।   आगरा मेट्रो की सुरक्षा के लिए केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल की तरह उत्तर प्रदेश स्पेशल फोर्स के अधिकारी और कर्मचारी सुरक्षा में मुस्तैद रहेंगे। मेट्रो की सुरक्षा में उत्तर प्रदेश स्पेशल फोर्स के करीब 135 जवानों और अधिकारियों को आगरा मेट्रो की सुरक्षा की जिम्मेदारी दी गई है। 135 स्पेशल फोर्स के जवानों के साथ-साथ सीसीटीवी कैमरों से भी मेट्रो ट्रेन और परिसर की सुरक्षा पर नजर रखी जाएगी।    आगरा मेट्रो में 10 से 30 रुपये का किराया आगरा मेट्रो के पहले प्रायोरिटी कॉरिडोर में ताजमहल के पूर्वी गेट से मनकामेश्वर मंदिर तक आगरा मेट्रो के छह स्टेशन बनाए गए हैं। इन छह मेट्रो स्टेशन पर सात मार्च से मेट्रो में आम लोग यात्रा कर सकेंगे। आगरा मेट्रो के एक स्टेशन से दूसरे स्टेशन तक जाने का किराया 10 रुपये है, इसके बाद 20 रुपये और छह स्टेशन तक जाने का किराया 30 रुपये है।   सुबह छह से रात 10 बजे तक चलेगी मेट्रो आगरा मेट्रो ताजमहल पूर्वी गेट से मनकामेश्वर मेट्रो स्टेशन तक चलेगी। सुबह छह से रात करीब 9 बजे तक आगरा मेट्रो का संचालन होगा। आगरा मेट्रो से सुबह से रात तक लोग यात्रा कर सकेंगे।   आगरा मेट्रो में एक समय सीमा के अंतर्गत ही परिसर में रुका जा सकेगा अन्यथा हर घंटे पर प्रति घंटे 10 रूपये देने होंगे। अगर कोई व्यक्ति समय सीमा से अधिक मेट्रो स्टेशन परिसर में रुकता है तो अलार्म बज जाएगा और व्यक्ति को संकेत कर दिया जाएगा। यात्री जब भी मेट्रो से बाहर निकलेंगे तो उन्हें पहले अतिरिक्त समय का भुगतान करना होगा उसके बाद ही वह मेट्रो पर सबसे बाहर निकाल पाएंगे।   यही नहीं आगरा मेट्रो में अगर आगरावासी अपने किसी करीबी का जन्मदिन बनाना चाहते हैं तो इसके लिए भी मेट्रो उपलब्ध रहेगी। सूत्रों के अनुसार आगरा मेट्रो द्वारा किसी व्यक्ति विशेष या आम आदमी द्वारा जन्मदिन या किसी विशेष दिन के लिए आगरा मेट्रो से आगरा किया जाता है तो उसे 2 घंटे के लिए मेट्रो का कोच उपलब्ध कराया जाएगा जिसमें मेट्रो कोच को सजाया भी जाएगा। मेट्रो में जन्मदिन या फिर शादी की वर्षगांठ मनाने के लिए 500 रुपये जमा करने होंगे। साथ ही कुल कितने लोग समारोह में शामिल होंगे, यह जानकारी भी देनी होगी। इसी आधार पर टिकट खरीदने होंगे। कोच में मेट्रो टीम सजावट भी करेगी। आगरा मेट्रो में विशेष दिन मनाने के लिए केक, कोल्ड ड्रिंक्स, पानी के अलावा अन्य कुछ भी सामान साथ नहीं रख सकेंगे। कोच की फर्श गंदा न हो, इसके लिए यात्रियों से संकल्प पत्र भी भरवाया जाएगा।

Also Read