ईद का तोहफा : एक बार फिर मुफ्त में कर सकेंगे ताजमहल का दीदार, जानें क्या रहेगी टाईमिंग

UPT | ताजमहल

Apr 10, 2024 16:41

ईद मौके पर ताजमहल दो घंटे के लिए निश्शुल्क रहेगा। ईद का दिन यानी 11 मार्च को सुबह 7 से 9 बजे तक ताजमहल के...

Agra News : ताजमहल के दिवानों के लिए एक अच्छी खबर है। ईद मौके पर ताजमहल दो घंटे के लिए निश्शुल्क रहेगा। ईद का दिन यानी 11 मार्च को सुबह 7 से 9 बजे तक ताजमहल के पूर्वी व पश्चिमी गेट स्थित टिकट विंडो भी बंद रहेंगी। ताजमहल में पर्यटकों को स्मारक में निश्शुल्क प्रवेश मिलेगा। उस दिन केवल  मुख्य मकबरे पर टिकट लेनी होगी। 
 
दो घंटे बंद रहेंगी टिकट विंडो
एएसआई के अधीक्षण पुरातत्वविद डॉ. राजकुमार पटेल ने कहा कि गुरुवार को ईद-उल-फितर है। ईद पर ताजमहल की शाही मजिस्द में स्थानीय लोग ईद की नमाज अदा करेंगे। जिसके चलते पूर्वी और पश्चिमी गेट की टिकट विंडो भी दो घंटे तक बंद रहेंगी। ईद पर हर साल ताजमहल में भीड़ रहती है। इसलिए सुरक्षा व्यवस्था भी पुख्ता की गई है। 

गर्मी की वजह से पर्यटकों की संख्या में कमी
हर दिन ताजमहल का दीदार करने हजारों की संख्या में देशी और विदेशी पर्यटक पहुंचते हैं। लेकिन अब कुछ दिनों से गर्मी के चलते पर्यटकों की संख्या में कमी आने लगी है। ताजमहल परिसर में भारत के लोगों की प्रवेश टिकट 50 रुपये है। एएसआई ने दिसंबर 2018 से ताजमहल के मुख्य मकबरे के लिए 200 रुपये का अतिरिक्त टिकट की शर्त लगा दी है।

पहले भी हुए थी फ्री एंट्री 
एएसआई कई अवसरों पर ताजमहल में पर्यटकों के फ्री एंट्री का आदेश देता है। एएसआई ने फरवरी 2024 को मुगल बादशाह शाहजहां के उर्स के चलते तीन दिन तक ताजमहल का दीदार करने वालों की फ्री एंट्री रही थी। उसके बाद भी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर भी ताजमहल के साथ  देशभर के सभी स्मारकों में पर्यटकों की फ्री रहेगी।

Also Read