Firozabad News : करवा चौथ के दिन फंदे पर झूली विवाहिता, जानें पति के किस बात से थी नाराज...  

UPT | करवा चौथ के दिन फंदे पर झूली विवाहिता।

Oct 21, 2024 17:18

फिरोजाबाद के थाना नसीरपुर क्षेत्र के गांव सुंदर के पुरा में पति के करवा चौथ पर नहीं आने से आहत विवाहिता ने फंदे पर झूलकर आत्महत्या कर ली।विवाहिता के आत्महत्या करने की घटना से परिवार में कौहराम मच गया। आत्महत्या...

Firozabad News : फिरोजाबाद के थाना नसीरपुर क्षेत्र के गांव सुंदर के पुरा में पति के करवा चौथ पर नहीं आने से आहत विवाहिता ने फंदे पर झूलकर आत्महत्या कर ली।विवाहिता के आत्महत्या करने की घटना से परिवार में कौहराम मच गया। आत्महत्या की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

ये है पूरा मामला
जानकारी के मुताबिक, 23 साल की श्रीदेवी का विवाह फरवरी 2023 में सुंदर का पूरा निवासी कमलेश के साथ हुआ था। महिला का पति महाराष्ट्र में जॉब करता है। रविवार को महिला ने अपने पति को करवाचौथ पर आने के लिए फोन किया तो पति ने अवकाश न होने के चलते आने से इंकार कर दिया। उसके बाद रविवार की रात महिला ने फंदे पर झूलकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने महिला के शव को फंदे पर झूलता देखा तो हैरत में पड़ गए। परिजन महिला को फंदे पर लटका देखकर रोने बिलखने लगे। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

क्या कहती है पुलिस
थाना प्रभारी राजीव राघव ने बताया कि महिला का पति महाराष्ट्र में जॉब करता है। करवा चौथ पर आने को लेकर कुछ बातचीत हुई, लेकिन पति नहीं आ सका। उसके बाद महिला ने आत्महत्या कर ली। अभी तक मामले में कोई तहरीर नही आई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।

Also Read