Agra News : अमृत भारत स्टेशन योजना में 15 स्टेशनों की बदलने लगी सूरत, जानें क्या होंगी सुविधाएं...

UPT | अमृत भारत स्टेशन योजना में स्टेशनों की बदलने लगी सूरत।

Oct 21, 2024 12:29

रेल मंत्रालय लगातार यात्रियों की सुविधाओं को बढ़ाने के साथ-साथ इंफ्रास्ट्रक्चर पर भी बड़ा काम कर रहा है। रेल मंत्रालय पिछले कुछ समय से आगरा रेल डिवीजन पर विशेष ध्यान दे रहा है। आगरा डिवीजन के अधिकतर स्टेशनों का...

Agra News : रेल मंत्रालय लगातार यात्रियों की सुविधाओं को बढ़ाने के साथ-साथ इंफ्रास्ट्रक्चर पर भी बड़ा काम कर रहा है। रेल मंत्रालय पिछले कुछ समय से आगरा रेल डिवीजन पर विशेष ध्यान दे रहा है। आगरा डिवीजन के अधिकतर स्टेशनों का कायाकल्प करने प्रयास किया जा रहा है। इसी कड़ी में अब अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत 15 स्टेशनों का पुनर्विकास तेजी के साथ चल रहा है। रेल मंत्रालय इस योजना के अंतर्गत आने वाले स्टेशनों में यात्रियों को आधुनिक सुविधाएं, स्टेशन बिल्डिंग सहित अनेक सुविधाओं का लाभ मिलेगा। 

जानें क्या है योजना
आगरा रेल डिवीजन में अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत आने वाले 15 स्टेशनों में अछनेरा, ईदगाह, फतेहपुर सीकरी, राजा मंडी, आगरा फोर्ट के साथ साथ भूतेश्वर, कोसीकलां, गोवर्धन, धौलपुर, महवा मंडावर, खेड़ली, ढीग और गोविंदगढ़ पर विकास कार्य चल रहा है। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि इस योजना के अंतर्गत वर्तमान में कई स्टेशनों पर बाहरी विकास कार्य जारी है, जिसमें बाउंड्री वॉल, सर्विस रोड, पार्किंग और सर्कुलेटिंग एरिया का निर्माण शामिल है। इन सभी कारों में स्टेशन अप्रोच में सुधार के साथ-साथ वेटिंग हॉल, शौचालय, लिफ्ट/ एस्केलेटर, फ्री वाई-फाई और एक स्टेशन एक उत्पाद जैसी योजनाओं के तहत स्थानीय उत्पादों के लिए क्योस्क का निर्माण किया जा रहा है। 

शहर के दोनों ओर से जुड़ेंगे स्टेशन
मंडल रेल प्रबंधक तेज प्रकाश अग्रवाल के अनुसार, इन सभी स्टेशनों में स्टेशन भवन के सुधार के साथ-साथ स्टेशन को शहर के दोनों ओर से जोड़ना, दिव्यांगजनों के लिए सुविधाएं, टिकाऊ एवं पर्यावरण के अनुकूल समाधान भी शामिल है।

Also Read