Firozabad News : स्वामी दयानंद की 200वीं जयंती पर विशाल आर्य सम्मेलन, शामिल होंगे पर्यटन मंत्री... 

UPT | आयोजन समिति के लोगों के साथ बैठक करते यूपी सरकार के कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह।

Oct 21, 2024 14:40

फिरोजाबाद में महर्षि स्वामी दयानंद सरस्वती की 200वीं जयंती के उपलक्ष्य में विराट आर्य महाकुंभ का आयोजन किया जाएगा। 16, 17, 18 नवंबर को होने जा रहो सम्मेलन का नेतृत्व उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह...

Firozabad News : फिरोजाबाद में महर्षि स्वामी दयानंद सरस्वती की 200वीं जयंती के उपलक्ष्य में विराट आर्य महाकुंभ का आयोजन किया जाएगा। 16, 17, 18 नवंबर को होने जा रहो सम्मेलन का नेतृत्व उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह करेंगे। सिरसागंज तहसील स्थित आर्य गुरुकुल महाविद्यालय में आयोजित इस बौद्धिक कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हिंदू ग्रंथों के प्रकांड विद्वान केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान होंगे। 

मंत्री ने की बैठक
कार्यक्रम की तैयारी के संबंध में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने आयोजन समिति के प्रमुख लोगों की बैठक बुलाई, जिसमें आर्य प्रतिनिधि सभा के पदाधिकारी आचार्य कुशल देवी, आचार्य रवि शास्त्री, आचार्य गुरुकुल महाविद्यालय के उप प्रबंधक ज्ञान सिंह, मैनपुरी वालीबाल संघ के अध्यक्ष प्रदीप चौहान एवं पर्यटन अधिकारी विशाल श्रीवास्तव उपस्थित रहे। 

16 को निकाली जाएगी शोभायात्रा
इस कार्यक्रम में विभिन्न जनपदों के आर्य समाज के लगभग हजार छात्र-छात्राओं का युवा दल अपनी प्रस्तुतियां देगा। 16 नवंबर को कार्यक्रम की शुरुआत होगी। इससे पहले एक शोभायात्रा निकल जाएगी।

Also Read