Agra News : आंबेडकर विश्वविद्यालय का 90वां दीक्षांत समारोह कल, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल आगरा पहुंचीं

UPT | आंबेडकर विश्वविद्यालय

Oct 21, 2024 20:48

डॉ.भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय का 90वां दीक्षांत समारोह मंगलवार को होने जा रहा है, जिसकी अध्यक्षता उत्तर प्रदेश की गवर्नर...

Agra News : डॉ.भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय का 90वां दीक्षांत समारोह मंगलवार को होने जा रहा है, जिसकी अध्यक्षता उत्तर प्रदेश की गवर्नर आनंदीबेन पटेल करेंगी। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल सोमवार की शाम आगरा पहुंच गई हैं। समारोह में मुख्य अतिथि शिक्षाविद् प्रो.अनिल सहस्त्रबुद्धे होंगे, जो राष्ट्रीय शैक्षिक प्रौद्योगिकी फोरम (एनईटीएफ) के अध्यक्ष और राष्ट्रीय प्रत्यायन बोर्ड (एनबीए) के चेयरमैन हैं। आंबेडकर विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय के साथ ही उच्च शिक्षा राज्यमंत्री समेत अन्य अधिकारी मौजूद होंगे।    डॉ.भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा के दीक्षांत समारोह में इस बार भी बेटियों का ही दबदबा दिखाई देगा। बीआरए विश्वविद्यालय के 90वें दीक्षांत समारोह में 117 पद दिए जाएंगे, जिसमें से करीब 99 पदक महिला शक्ति के नाम होने जा रहे हैं। दीक्षांत समारोह की गोल्डन गर्ल एसएन मेडिकल कॉलेज की छात्रा डॉ.अर्पिता चौरसिया होंगी, जिन्हें सात गोल्ड और एक सिल्वर पदक मिलेगा।     डॉ. बीआरए विश्वविद्यालय आगरा के पिछले कुछ दीक्षांत समारोहों पर नजर डालें तो हर बार बेटियों का ही दबदबा दिखाई दिया है। हर क्षेत्र में बेटियों ने बेटों से अधिक स्वर्ण एवं अन्य पदक अर्जित कर अपना लोहा मनवाया है। भारत में कई कहा जाता था कि बेटियों को दहलीज के बाहर नहीं निकलना चाहिए, लेकिन जैसे-जैसे इस समय का चक्र बढ़ता गया लोगों की रूढ़िवादी विचारधारा भी बदली और इसी रूढ़िवादी विचारधारा के बदलने से आज देश में महिला शक्ति हर क्षेत्र में आगे ही नहीं बढ़ रही बल्कि अव्वल और सर्वश्रेष्ठ बन रही है। डॉ.भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के 90वें दीक्षांत समारोह में करीब 117 पदक दिए जाएंगे, जिनमें से 99 पदक छात्राओं को मिलेंगे। सिर्फ 18 पदक ही छात्रों को नसीब होंगे। 
ये भी पढ़ें : सरसावा एयरपोर्ट का प्रधानमंत्री ने किया उद्घाटन : उड़ानें शुरू होने में लगेगा समय, कई आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी
  कुलपति प्रो.आशू रानी के अनुसार समारोह में राज्यपाल के हाथों 12 भवन, प्रयोगशाला समेत अन्य का लोकार्पण होगा। दीक्षांत समारोह में 2023-24 सत्र के 60212 छात्र-छात्राओं को उपाधि दी जाएगीं। जिनमें 46538 स्नातक, 2,755 परास्नातक के हैं। इनमें व्यावसायिक पाठ्यक्रम के 9993 और आवासीय संस्थानों के 876 विद्यार्थी शामिल हैं। समारोह में 55 पीएचडीधारकों को उपाधि प्रदान की जाएंगी।   ये भी पढ़ें : Gonda News :  नगर पालिका ने 15 बड़े बकायदारों को भेजा नोटिस, संपत्ति कुर्क करने की दी चेतावनी
  डॉ.बीआरए विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि शिक्षाविद् प्रो. अनिल सहस्त्रबुद्धे होंगे। प्रो.अनिल राष्ट्रीय शैक्षिक प्रौद्योगिकी फोरम (एनईटीएफ) के अध्यक्ष और राष्ट्रीय प्रत्यायन बोर्ड (एनबीए) के चेयरमैन हैं। वर्तमान में राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (नेक) के कार्यकारी समिति के अध्यक्ष भी हैं। इसके साथ ही वे एआईसीटीई के चेयरमैन भी रह चुके हैं। उन्होंने सन 1980 में कर्नाटक विश्वविद्यालय से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बीई में स्वर्ण पदक भी प्राप्त किया था। सन 1982 में भारतीय विज्ञान संस्थान बंगलूरू से मास्टर्स और 1989 में पीएचडी की। 
  दीक्षांत समारोह में दिए जाने वाले पदकों पर एक नजर
  • डॉ.भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में 117 पदक दिए जाएंगे।
  • 103 स्वर्ण पदक डॉ.भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में दिए जाएंगे।
  • 14 रजत पदक डॉ.भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में दिए जाएंगे।
उपाधि वितरण पर एक नजर
  • 60212 छात्रों को उपाधि दी जाएगी।
  • 46538 स्नातक के छात्रों को उपाधि दी जाएगी।
  • 9993 प्रोफेशनल कोर्स के छात्रों को उपाधि दी जाएंगी।
  • 2755 परास्नातक के छात्रों को उपाधि दी जाएगी।
  • 876 उपाधि आवासीय संस्थान के छात्रों को मिलेंगी।
  • 50 छात्रों को पीएचडी की उपाधि दी जाएगी।

Also Read