सेवा पखवाड़े के तहत प्रतियोगिता का आयोजन : कला में आरिफा ने मारी बाजी, विजेताओं का किया गया सम्मानित

UPT | विजेताओं को सम्मानित किया गया।

Sep 28, 2024 21:33

कार्यक्रम की शुरुआत कामिनी राठौर, महापौर फिरोजाबाद, और जिला विद्यालय निरीक्षक धीरेन्द्र कुमार ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित करके की। इस अवसर पर विद्यालय की शिक्षकाओं ने सरस्वती वंदना और स्वागत गान प्रस्तुत किया, जिसने पूरे माहौल को भक्तिमय बना दिया।

Firozabad News : उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा आयोजित सेवा पखवाड़े के अंतर्गत, एमजी बालिका इंटर कॉलेज में विभिन्न प्रतियोगिताओं का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन जिला विद्यालय निरीक्षक फिरोजाबाद के निर्देशन में किया गया, जिसमें विद्यालय की प्रभारी प्रधानाचार्या सरिता यादव, नोडल अधिकारी अशोक अनुरागी और अश्वनी कुमार जैन ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। 
 
कार्यक्रम की शुरुआत कामिनी राठौर, महापौर फिरोजाबाद, और जिला विद्यालय निरीक्षक धीरेन्द्र कुमार ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित करके की। इस अवसर पर विद्यालय की शिक्षकाओं ने सरस्वती वंदना और स्वागत गान प्रस्तुत किया, जिसने पूरे माहौल को भक्तिमय बना दिया। महापौर कामिनी राठौर ने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने बताया कि सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से शुरू होकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जन्मदिवस 2 अक्टूबर तक चलेगा। 

जिला विद्यालय निरीक्षक धीरेन्द्र कुमार ने स्वच्छता के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डालते हुए सभी बालिकाओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। नोडल अधिकारी ने सभी को स्वच्छ भारत अभियान की शपथ दिलाई और कहा कि यह कार्यक्रम छात्राओं के विकास और शिक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

प्रतियोगिताओं के परिणाम भी घोषित किए गए
प्रतियोगिताओं के परिणाम भी घोषित किए गए। कक्षा 6 से 8 की कला प्रतियोगिता में आरिफा ने प्रथम, अनुष्का कुलश्रेष्ठ ने द्वितीय और सिमरन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा 9 और 10 की निबंध प्रतियोगिता में एकता प्रजापति ने प्रथम, आस्था गुप्ता ने द्वितीय और प्रांजल सिंह ने तृतीय स्थान हासिल किया। कक्षा 11 और 12 की सम्भाषण प्रतियोगिता में दक्षिणा गुप्ता ने प्रथम, वीनू ने द्वितीय और माहेनूर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

निर्णायक मंडल में रेखा रानी सागर, भावना तिवारी, करुणा गुप्ता, भारती अग्रवाल, सीता सिंह, शशिबाला जादौन, बबिता यादव, फराह यास्मीन और रंजना अग्रवाल शामिल थे। विजयी प्रतिभागियों को अतिथियों द्वारा प्रमाण पत्र और मोमेंटो प्रदान करके सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन अश्वनी कुमार जैन ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन का कार्य अशोक अनुरागी ने किया। इस कार्यक्रम में चार्ली बघेल, ममता शर्मा, अंजली शुक्ला, अंजू गुप्ता, लवी परिहार, पीयूष अग्रवाल, विशाल गुप्ता, और नीरज जैन जैसे अन्य उपस्थित रहे।

Also Read