Firozabad News : सोशल मीडिया पर पिस्टल दिखाकर रोब झाड़ना महंगा पड़ा, हवालात में जाते ही... 

UPT | हवालात में बंद युवक रहम की गुहार लगाता।

Sep 09, 2024 10:09

फिरोजाबाद जनपद के थाना शिकोहाबाद क्षेत्र के रहने वाले सूरज यादव ने रील बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड किया। सूरज के किसी जानने वाले ने इस बात की जानकारी पुलिस को दी। उसके बाद पुलिस...

Firozabad News : फिरोजाबाद जनपद के थाना शिकोहाबाद क्षेत्र के रहने वाले सूरज यादव ने रील बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड किया। सूरज के किसी जानने वाले ने इस बात की जानकारी पुलिस को दी। उसके बाद पुलिस सक्रिय हो गयी और वीडियो के आधार पर कुछ ही देर में सूरज को हवालात में बंद कर दिया।

नकली खिलौने वाली निकली पिस्टल
शिकोहाबाद के कोतवाल प्रदीप कुमार ने बताया कि सूरज यादव नाम का युवक इंस्ट्राग्राम पर वीडियो बनाता है। जिसने बीते दिन एक खिलौने वाली पिस्टल हाथ में लेकर वीडियो बनाई और उसको सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जब लोगों ने उसको देखा तो उसकी शिकायत पुलिस से की गयी। पुलिस ने लड़के को हिरासत में ले लिया और वीडियो में दिख रही खिलौने वाली पिस्टल भी बरामद कर ली। 

युवक हवालात में 
थाना शिकोहाबाद पुलिस ने सूरज यादव को हवालात में बंद कर दिया। वह पुलिस की कार्रवाई से बचने के लिए हवालात में  हाथ जोड़ता दिखाई दे रहा है। इस पूरे प्रकरण पर पुलिस पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। अगर वीडियो में दिख रही पिस्टल खिलोने वाली थी तो उस युवक को हवालात में क्यों डाल दिया गया।

Also Read