Mathura News : वर्षों से लीलाधर की नगरी में होता आ रहा है रामलीला का मंचन, राममय हुआ वातावरण

UPT | कमेटी के लोग

Sep 28, 2024 19:15

योगीराज की नगरी में भगवान श्रीराम की जयजयकार गूँज रही है। मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की लीलाओं का भव्य मंचन जगह जगह हो रहा है। राया में झण्डा पूजन के साथ 113 वीं रामलीला के मंचन का शुभारंभ हुआ...

Mathura News : भगवान श्रीकृष्ण की नगरी में मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की लीलाओं का भव्य मंचन जगह जगह हो रहा है। आयोजकों द्वारा हर वर्ष नया रूप दिया जाता है। वर्षों से रामलीलाओं का दौर लीलाधर की नगरी में होता आ रहा है। इसी क्रम में कस्बा राया में भगवान श्रीराम की लीलाओं का भव्य मंचन होगा। कस्बा के पड़ाव में गणेश पूजन का आयोजन हुआ।

विद्वजनों द्वारा गणेश पूजन और आरती कर झण्डा पूजन किया गया
श्री रामलीला कमेटी रजिस्टर्ड के अध्यक्ष भूपेश अग्रवाल नगरपंचायत अध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल ने क्षेत्र के गणमान्य लोगों का स्वागत सम्मान किया। इससे पूर्व विद्वजनों द्वारा गणेश पूजन और आरती कर झण्डा पूजन किया गया। फ़िर नगर फेरी के लिए रथ पर सवार भगवान श्री गणेश निकले जिससे कस्बावासियों को रामलीला के मंचन होने की जानकारी हुई। वर्षों से चली आ रही इस ऐतिहासिक रामलीला का 113 वा मंचन है। जिसमें भगवान श्रीराम की लीलाओं का मंचन किया जाएगा और मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के आदर्शों को कस्बावासी अपने हृदय में परिवर्तित कर सकेंगे।

भगवान श्रीराम की बारात का भी भव्य आयोजन कमेटी द्वारा किया जाएगा
इस बीच विभिन्न लीलाओं के साथ साथ भगवान श्रीराम की बारात का भी भव्य आयोजन कमेटी द्वारा किया जाएगा। जहां राम सीता विवाह के साथ जनकपुरी महोत्सव 4 अक्टूबर को किया जाएगा। केकई मन्थरा संवाद, राम बनवास, खरदूषण बध, लक्ष्मण शक्ति, श्रीराम भरत मिलाप जैसी लीलाओं के भव्य मंचन के साथ 16 अक्टूबर को स्वरूप विदाई के साथ समापन होगा। कमेटी अध्यक्ष भूपेश अग्रवाल ने ऐतिहासिक रामलीला के भव्य मंचन पर प्रकाश डाला।

Also Read