Firozabad News : मंत्री जयवीर सिंह ने सुनीं जन समस्याएं, कुछ समस्याओं का किया तुरंत समाधान

UPT | समस्याएं सुनते हुए मंत्री जयवीर सिंह

Aug 25, 2024 22:02

फिरोजाबाद जनपद के विभिन्न स्थानों से आए नागरिकों की समस्याओं का समाधान करने के लिए पर्यटन एवम संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने अपने आवास स्थित कैम्प कार्यालय में...

Firozabad News : फिरोजाबाद जनपद के विभिन्न स्थानों से आए नागरिकों की समस्याओं का समाधान करने के लिए पर्यटन एवम संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने अपने आवास स्थित कैम्प कार्यालय में रविवार को जनसुनवाई का आयोजन किया। इस दौरान मंत्री ने नागरिकों की समस्याओं को गम्भीरतापूर्वक ना केवल सुना, बल्कि इन समस्याओं में से कुछ का त्वरित समाधान भी किया। साथ ही कुछ समस्याओं का निराकरण करने का शीघ्र आश्वासन दिया।
 
संबंधित अधिकारियों को भी दिए निर्देश
जनसुनवाई के दौरान मंत्री ने नागरिकों की समस्याओं से रूबरू होते हुए उन समस्याओं से संबंधित अधिकारियों से टेलिफोनिक बात की और उन्हें शीघ्र दूर करने के लिए निर्देशित किया। मंत्री के समक्ष मुख्य रूप से कानून, भूमि अधिग्रहण, आवास, पेंशन जैसे अनेक समस्याएं आयीं। अपनी समस्याओं को लेकर उपस्थित हुए नागरिकों के चेहरों पर खुशी और उल्लास देखने को मिला। जब उनकी समस्याओं का समाधान उन्हें त्वरित मिला।

कई समस्याओं का कराया निस्तारण
इसी में एक याचिका कर्ता वृद्ध प्रेमा देवी को आवास नहीं मिल पा रहा था, परंतु मंत्री के समक्ष जब उन्होंने अपनी समस्या को रखा तो मंत्री ने तुरंत वहां उपस्थित खंड विकास अधिकारी को निर्देशित किया कि इन्हें तुरंत आवास दिलाया जाए। इससे प्रेमा देवी के चेहरे पर संतोष और आशीर्वाद का भाव दोनों दिखाई दिया। इसी तरह की कुछ प्रतिक्रिया शीला देवी के चेहरे पर नजर आई। जिन्हें पेंशन संबंधी समस्या थी मंत्री ने उनकी समस्या को सुनते हुए तुरंत इसका निराकरण किया। वहीं आशा देवी, जयश्री, प्रियंका इत्यादि की समस्याओं का समाधान भी मंत्री किया। जिससे उनके चेहरे पर हर्ष और उल्लास दोनों देखने को मिला।

Also Read