Firozabad News : सैनिक समाज सेवा संगठन ने धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस

UPT | कार्यक्रम में भाग लेते लोग

Aug 15, 2024 21:21

फिरोजाबाद के तहसील शिकोहाबाद में मेजर रामवीर सिंह शिक्षण संस्थान में सैनिक समाज सेवा संगठन ने 78 वां स्वतंत्रता दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया। जिसमें...

Firozabad News : फिरोजाबाद के तहसील शिकोहाबाद में मेजर रामवीर सिंह शिक्षण संस्थान में सैनिक समाज सेवा संगठन ने 78 वां स्वतंत्रता दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया। जिसमें छात्र छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम करते हुए अपनी प्रस्तुति दी।

देश के प्रति सेवा भाव और बलिदान का भाव रखना चाहिए 
सैनिक समाज सेवा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट जय सिंह यादव फौजी ने कहा स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में ये प्रोग्राम किया जा रहा है। जिसमें पूर्व सैनिकों युवाओं और छात्र छात्राओं को देश के लिए प्रोत्साहन करने का काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा युवाओं से हमेशा यहीं कहूंगा कि देश के लिए कुछ न कुछ करने की चेष्टा करते रहे। देश के प्रति सेवा भाव बलिदान का भाव रखना चाहिए।

यह लोग रहे मौजूद
कार्यक्रम में राजीव कुमार राजू (जेवड़ा वाले) जिलाध्यक्ष युवा वीर अहीर निर्माण सेना,फौजी विशेष यादव जिलाध्यक्ष सैनिक संगठन, फौजी रविन्द्र सिंह मंडल अध्यक्ष, रामब्रेस यादव संरक्षण एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Also Read