लोकसभा चुनाव 2024 : सपा नेता रामगोपाल यादव ने एग्जिट पोल को फर्जी बताया, कही ये बात... 

UPT | मीडिया से बात करते सपा नेता प्रो. रामगोपाल यादव।

Jun 03, 2024 18:41

फिरोजाबाद के समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव ने कहा कि मीडिया संस्थानों द्वारा दिखाया जा रहा एग्जिट पोल फर्जी है। उन्होंने दावा किया कि इंडिया गठबंधन उत्तर प्रदेश में 60 ...

Firozabad News : फिरोजाबाद के समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव ने कहा कि मीडिया संस्थानों द्वारा दिखाया जा रहा एग्जिट पोल फर्जी है। उन्होंने दावा किया कि इंडिया गठबंधन उत्तर प्रदेश में 60 सीटें जीत रहा है। 

इंडिया गठबंधन 60 सीटें जीत रहा है
पार्टी कार्यालय पर मीडिया को संबोधित करते हुए प्रो. रामगोपाल यादव ने कहा कि कल के परिणाम आने के बाद एक घंटे के अंदर इंडिया गठबंधन का नेता कौन होगा, यह निर्णय कर आपको बता दिया जाएगा। हम पूर्वी उत्तर प्रदेश में नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र बनारस के आसपास की सारी सीटें जीत रहे हैं। 

भ्रमित करने के लिए एग्जिट पोल चलाया जा रहा है
उत्तर प्रदेश में इंडिया गठबंधन और समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं को डिमॉरलाइज और भ्रमित करने के मकसद से फर्जी एग्जिट पोल दिखाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा के बड़े नेता नरेंद्र मोदी बनारस से चुनाव लड़ रहे हैं। राजनाथ सिंह लखनऊ और सीएम योगी गोरखपुर से हैं। तीनों बड़े नेताओं के आसपास की एक भी सीट भाजपा नहीं जीत रही। इतना फ्रॉड हो रहा है तो पीसी करके तो बताना पड़ेगा ही। हम अपने कार्यकर्ताओं से कहना चाहते हैं कि वो एग्जिट पोल से भ्रमित न हों। बनारस से प्रधनमंत्री जीतेंगे। उनको प्रधानमंत्री होने का फायदा मिलेगा। मैं ये नहीं कह रहा कि नरेंद्र मोदी हार रहे हैं, मगर हमारे प्रत्याशी को 4 लाख से कम वोट नहीं मिलेगा। निश्चित रूप से सरकार गठबंधन की बनेगी। वह 295 से अधिक सीटों पर जीत दर्ज करेगा। 

Also Read