Firozabad News : इनामी बदमाश गोली लगने से जख्मी, जानें गो-तस्कर से कैसे हुई मुठभेड़...

UPT | एन्काउन्टर के बाद पुलिस की गिरफ्त में बदमाश।

Oct 14, 2024 15:40

फ़िरोज़ाबाद में अराव थाना पुलिस और 10 हजार के इनामी गो-तस्कर से चेकिंग के दौरान मुठभेड़ हो गई। इसमें दोनों तरफ से चली गोली में बदमाश  पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर हॉस्पिटल में...

Firozabad News : फ़िरोज़ाबाद में अराव थाना पुलिस और 10 हजार के इनामी गो-तस्कर से चेकिंग के दौरान मुठभेड़ हो गई। इसमें दोनों तरफ से चली गोली में बदमाश  पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर हॉस्पिटल में भर्ती कराया है।

ऐसे हुई मुठभेड़
जानकारी के मुताबिक, गो-तस्कर गिरोह का कुख्यात बदमाश इस्तियाक उर्फ़ पठान है। वह यूपी पुलिस का 10 हज़ार का इनामी बदमाश है। पुलिस की मानें तो थाना अराव पुलिस को सूचना मिली थी कि गो-तस्कर गिरोह के सदस्य किसी वारदात की फिराक में है। इस सूचना पर पुलिस ने बदमाश की घेराबंदी कर दी। अपने को घिरता देख बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। इसमें पैर में गोली लगने बदमाश घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर हॉस्पिटल में भर्ती कराया है। 

क्या कहती है पुलिस
एसपी सिटी रवि शंकर प्रसाद ने बताया कि बदमाश के कब्जे से एक बाइक, देशी तमंचा और कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस इसके अन्य साथियो की तलाश में जुटी है। उन्होंने बताया कि इस्तियाक मैनपुरी जिले के बरनाहल का रहने वाला है। उस पर मैनपुरी, एटा और फिरोजाबाद में कई मामले दर्ज हैं। वह फिरोजाबाद के नसीरपुर थाने से हिस्ट्रीशीटर घोषित है। उस पर 10 हजार का इनाम है। उसे एसओ अराव संजुल पांडे की टीम ने गिरफ्तार किया है।  

Also Read