Firozabad News : पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने सिरसागंज में की जनसुनवाई, दिए कई निर्देश

UPT | जनसुनवाई

Jul 07, 2024 19:02

पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने अपने आवास सिरसागंज पर बडी संख्या में जनता की समस्याओं को सुना और कराया निस्तारण।

Firozabad News : उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने रविवार को सिरसागंज स्थित अपने कैंप कार्यालय में एक व्यापक जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में न केवल स्थानीय लोगों ने भाग लिया, बल्कि मैनपुरी, इटावा, एटा और फिरोजाबाद जैसे दूर-दराज के जिलों से भी लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे।

गंभीरता ने सुनी शिकायतें
मंत्री ने हर शिकायत को गंभीरता से सुना और तत्काल कार्रवाई करते हुए कई मामलों का मौके पर ही निपटारा किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से फोन पर बात करके कुछ समस्याओं का तुरंत समाधान कराया, जबकि अन्य मामलों में उन्होंने एक सप्ताह के भीतर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। साथ ही कार्यक्रम के दौरान, मंत्री ने लोक निर्माण विभाग (PWD) के कार्यों में देरी और लापरवाही की शिकायतों पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने PWD अधिकारियों को सड़कों के गड्ढे भरने, जल निकासी की व्यवस्था सुधारने और सड़क किनारों की मरम्मत जैसे कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।


निवारण के दिए निर्देश 
जयवीर सिंह ने सभी विभागीय अधिकारियों को जनता की समस्याओं के प्रति संवेदनशील रहने और उनका समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि किसी अधिकारी या कर्मचारी द्वारा शिकायतों के निवारण में लापरवाही बरती जाती है, तो उनकी जवाबदेही तय की जाएगी। मंत्री ने यह भी सुनिश्चित किया कि पात्र व्यक्तियों को राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अवश्य मिले। 

Also Read