Agra News : रात को खुशी-खुशी सोए, जब सुबह उठे तो परिवार की चीख निकल गई...

UPT | पालिथीन में बंद मरा हुआ सांप का बच्चा।

Jun 20, 2024 16:05

बेटा रात को अपने बेड पर सो रहा था। सुबह सोकर उठा तो उसके बेड पर सांप मौजूद था। यह दृश्य देखकर उसके होश उड़ गए। परिवार में कोहराम मच गया। माता-पिता ने बच्चों के हाथ चेक किए तो हाथ पर कुछ निशान...

Agra News : बेटा रात को अपने बेड पर सो रहा था। सुबह सोकर उठा तो उसके बेड पर सांप मौजूद था। यह दृश्य देखकर उसके होश उड़ गए। परिवार में कोहराम मच गया। माता-पिता ने बच्चों के हाथ चेक किए तो हाथ पर कुछ निशान दिखाई दिए। उन्हें लगा कि बच्चे को सांप ने काट लिया है, इसलिए परिवार के लोग आगरा के जिला अस्पताल में बच्चे को लेकर आए। साथ ही उस सांप को भी लेकर आए, जो बच्चे के बेड पर मिला था। जिला अस्पताल की इमरजेंसी में बच्चे को ऑब्जर्वेशन में रखा गया है। 

ये है पूरा मामला
मामला कालिंदी विहार का है। यहां राज किशोर अपने पूरे परिवार के साथ रहते हैं। बीती रात खाना पीना करके सभी लोग सो गए, लेकिन सुबह जब बेटा जागा तो उसके होश उड़ गए। उसकी बेड पर एक छोटा सांप का बच्चा था। बेड पर सांप के बच्चे को देखकर चीख पुकार मच गई। तुरंत बच्चे को चेक किया गया। उसके हाथ पर स्नेक बाइट का निशान दिखाई दे रहा था। पारिजन बच्चे को आगरा के जिला अस्पताल ले आए। साथ ही उस सांप के बच्चे को भी ले आए जो बच्चे के बेड पर मिला था। सांप का बच्चा मृत दिखाई दे रहा था। चिकित्सकों ने बच्चे को चेक किया और उसे इमरजेंसी में भर्ती किया, जो अब चिकित्सकों के ऑब्जर्वेशन में है।

क्या कहते हैं बच्चे के पिता
नाबालिग हर्ष के पिता ने बताया कि रात को बेटा सोया था और जब सुबह जागा तो उसके बेड पर सांप का बच्चा था। हाथ पर ऐसा लग रहा था कि उसे सांप ने काट लिया है। इसीलिए बच्चे को जिला अस्पताल लेकर आए हैं। साथ ही उस सांप को भी ले आए हैं, जो बच्चे के बेड पर था।

डॉक्टरों की देखरेख में है बच्चा
जिला अस्पताल के सीएमएस राजेंद्र अरोड़ा ने बताया कि स्नेक बाइट के केस आए हैं। दो लोग इमरजेंसी में पहुंचे हैं। एक बच्चे के हाथ पर तो स्नेक बाइट का निशान प्रतीत हो रहा है, लेकिन दूसरे के बॉडी पर ऐसा कुछ नहीं है। फिलहाल स्नेक बाइट वाले बच्चे को इमरजेंसी में भर्ती कर ऑब्जर्वेशन में रखा गया है।  

Also Read