Agra News : सपा नेता ने पति के खिलाफ मोर्चा खोला, जानें चार साल में ही क्यों बढ़ीं दूरियां... 

UPT | सपा नेता ने पति के खिलाफ मोर्चा खोला।

Oct 19, 2024 13:27

सपा की महिला नेता जूही प्रकाश ने थाना सिकंदरा में अपने पति और ससुरालीजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। जूही ने अपने पति पर जानलेवा हमला करने के साथ दहेज उत्पीड़न का भी आरोप लगाया है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज...

Agra News : सपा की महिला नेता जूही प्रकाश ने थाना सिकंदरा में अपने पति और ससुरालीजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। जूही ने अपने पति पर जानलेवा हमला करने के साथ दहेज उत्पीड़न का भी आरोप लगाया है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आगरा की सपा नेता जूही प्रकाश ने पति सहित आठ लोगों के खिलाफ महिला थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप लगाया कि पति ने उत्पीड़न किया। ससुरालियों ने दहेज में 50 लाख रुपये की मांग की। इससे पहले पति ने भी पत्नी पर जानलेवा हमले का आरोप लगाते हुए थाना सिकंदरा में मुकदमा दर्ज कराया था। 

क्या है पूरा मामला
रुई की मंडी निवासी जूही प्रकाश के खिलाफ उनके पति योगेंद्र प्रताप सिंह ने सितंबर माह में जानलेवा हमला करने और रंगदारी के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। इसके बाद से ही जूही ने अपने पति के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। सोशल मीडिया पर उनके ऊपर कई गंभीर आरोप लगाए थे। यही नहीं, उनके चरित्र पर भी सवाल उठाए गए थे। अपने साथ मारपीट के मामले में मुकदमा दर्ज न करने पर पुलिस पर भी सवाल खड़े किए थे। जूही प्रकाश ने पुलिस आयुक्त को दिए गए प्रार्थनापत्र में आरोप लगाया है कि पुलिस ने उनके प्रार्थना पत्र पर मुकदमा दर्ज नहीं किया। उनके पति ने फर्जी मुकदमा लिखाया था। अगर पुलिस को उनके खिलाफ साक्ष्य मिल जाते तो अभी तक पुलिस कार्रवाई कर चुकी होती। अब पुलिस आयुक्त के निर्देश पर उनके द्वारा दी गई तहरीर पर थाना सिकंदरा में मुकदमा दर्ज किया गया है। जूही के प्रार्थना पत्र के अनुसार, पति योगेंद्र प्रताप सिंह, सास हरदेवी, ससुर हाकिम सिंह, जेठ वीपी सिंह, ननद नीलम सिंह, दोस्त शिवम सागर, संजय निगम और वीरेंद्र प्रताप सिंह को नामजद किया गया है।

क्या कहती है पुलिस
पीड़ित सपा नेता ने लिखा कि योगेंद्र से 2020 में उनकी मुलाकात हुई थी। उसके बाद दोनों ने शादी की। ससुराल में 50 लाख रुपये दहेज की मांग की गई। रकम देने में असमर्थता जताने पर उत्पीड़न किया गया। उन्हें घर से निकाल दिया गया। पति के कई युवतियों के साथ वीडियो थे। इस बारे में पता चलने पर वह मारपीट करने लगा। इस संबंध में डीसीपी सिटी सूरज राय का कहना है कि पति-पत्नी ने एक-दूसरे के खिलाफ मुकदमे दर्ज कराए हैं। साक्ष्य संकलन कर कार्रवाई की जाएगी।

Also Read