Mathura News : मथुरा में 10 श्रद्धालुओं को हुई फूड प्वाइजनिंग,पश्चिमी मिदनापुर से धार्मिक यात्रा पर आए हैं

UPT | जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती श्रद्धालु

Jun 25, 2024 12:28

पश्चिम बंगाल के पश्चिमी मिदनापुर के दासपुर से 60 श्रद्धालुओं का जत्था रविवार दोपहर मथुरा वृंदावन की धार्मिक यात्रा पर आया है। इसमें 10 श्रद्धालु फूड प्वाइजनिंग का शिकार हो गए हैं। सभी ने रात को हलवाई द्वारा बनाई गई दाल...

Mathura News : पश्चिम बंगाल के पश्चिमी मिदनापुर दासपुर से मथुरा वृंदावन की धार्मिक यात्रा पर आए 10 श्रद्धालु फूड प्वाइजनिंग का शिकार हो गए। हालत बिगड़ने पर उन्हें जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों की टीम उनके इलाज में जुटी है। सभी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

रात में खाना खाने के बाद बिगड़ी तबियत
पश्चिम बंगाल के पश्चिमी मिदनापुर के दासपुर से 60 श्रद्धालुओं का जत्था रविवार दोपहर मथुरा वृंदावन की धार्मिक यात्रा पर आया था। ये सभी राधा निवास क्षेत्र स्थित रमन वाटिका में ठहरे हुए हैं। रात में सभी ने साथ आए हलवाई द्वारा बनाई गई दाल-चावल और गोभी की सब्जी का भोजन किया। लेकिन देर रात कई लोगों की तबीयत बिगड़ने लगी और उन्हें उल्टी-दस्त होने लगे।

जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया
श्रद्धालुओं के साथ आए असित कुमार दास ने बताया कि रात में खाना खाने के बाद कुछ लोगों की तबीयत खराब हो गई, जिन्हें देर रात जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां सभी का इलाज चल रहा है। कई अन्य लोग भी बीमार हुए, लेकिन सुबह तक उनकी हालत में सुधार हो गया। 10 लोगों को जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।

सभी की हालत खतरे से बाहर  
जिला संयुक्त चिकित्सालय की डॉ. तन्वी दुआ ने बताया कि फूड प्वाइजनिंग से पीड़ित होकर आए मरीजों में मोहन माझी, शक्ति पर, कृष्ण पद, लक्ष्मी धारा, पूषा भीर, दुखी राम, अंजलीखा, सुरजीत माझी, लता बाला और विजय शामिल हैं। उन्होंने बताया कि सभी की हालत खतरे से बाहर है।

Also Read