Mathura News : महंगाई के विरोध में सड़क पर उतरी कांग्रेस, सरकार पर जमकर हमला बोला...

UPT | महंगाई के विरोध में प्रदर्शन करते कांग्रेसी।

Jul 29, 2024 20:27

बढ़ती महंगाई को लेकर हर व्यक्ति परेशान है। मध्यम वर्ग हो या निर्धन, सभी का हाल बेहाल है। देश में बढ़ती महंगाई को लेकर सोमवार को शहर के हृदय स्थल होली गेट पर कांग्रेसियों ने धरना प्रदर्शन किया। इस...

Mathura News : बढ़ती महंगाई को लेकर हर व्यक्ति परेशान है। मध्यम वर्ग हो या निर्धन, सभी का हाल बेहाल है। देश में बढ़ती महंगाई को लेकर सोमवार को शहर के हृदय स्थल होली गेट पर कांग्रेसियों ने धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान सरकार पर जमकर हमला बोला। धरना प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस की महिला नेताओं ने कहा कि देश में कमरतोड़ महंगाई है, जिससे आज के समय में रसोई चलाना मुश्किल हो गया है। घरेलू सामानों पर बेहताशा मंहगाई है। सब्जियों के दाम आसमान छू रहे हैं।

सब्जियों के दाम आसमान पर
वक्ताओं ने कहा कि जब कांग्रेस की सरकार थी, तब गैस सिलेंडर 400 रुपये का था, आज 850 रुपये का है। रसोई में तेल, आटा, सब्जी सब चीजों पर महंगाई ही महंगाई है। धरना प्रदर्शन में महानगर अध्यक्ष विक्रम वाल्मीकि, कांग्रेस से लोकसभा चुनाव लड़े मुकेश धनगर, पार्षद पुनीत पाल, शालू अग्रवाल, नीलम कुलश्रेष्ठ आदि मौजूद रहे।

Also Read