Mathura News : निर्माणाधीन पुल का जाल गिरने से हाहाकार, नीचे दबा मजदूर

UPT | मजदूर को निकालते लोग

Feb 22, 2024 16:12

बरसाना कस्बे में गोवर्धन ड्रेन पर चौड़ीकरण के लिए बनाए जा रहे पुल का जाल अचानक गिर गया। जिसके बाद आसपास हड़कंप मच गया। जिसमें मजदूर के दबने की सूचना पर शोरशराबा शुरू हो गया और...

Mathura News : बरसाना कस्बे में गोवर्धन ड्रेन पर चौड़ीकरण के लिए बनाए जा रहे पुल का जाल अचानक गिर गया। इससे आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। इस हादसे में मजदूर के दबने की सूचना पर शोर-शराबा शुरू हो गया। वहीं, पास में काॅलेज के अंदर परीक्षा में ड्यूटी दे रहे पुलिसकर्मियों व मजदूरों ने मिलकर जाल के नीचे दबे मजदूर को किसी तरह बाहर निकाला। मजदूर को गंभीर घायल अवस्था में ठेकेदार इलाज के लिए मथुरा ले गया।

यह है पूरा मामला
गुरुवार की सुबह 11 बजे पीली कोठी तिराहे पर गोवर्धन ड्रेन पर एक कंपनी द्वारा पुल निर्माण का कार्य किया जा रहा है। जहां 17 वर्षीय नाबालिग युवक सलमान पुत्र धन्नू अंसारी उर्फ अफरार निवासी अमरोली थाना दाता गंज जिला बदायूं सरिया का जाल बांध रहा था। तभी साइड में खड़े सरिया का जाल सलमान के ऊपर गिर गया। सरिया का जाल युवक के ऊपर गिरने से काम कर रहे अन्य मजदूरों ने शोर-शराबा शुरू कर दिया। पास में ही कॉलेज में बोर्ड परीक्षा में ड्यूटी दे रहे रविभूषण शर्मा और कांस्टेबल विनोद नैतिक और संदीप ने आनन-फानन में सूझबूझ के साथ सरिया का जाल उठाकर नीचे दबे मजदूर को बाहर निकाला। इसके बाद घायल मजदूर को इलाज के लिए हॉस्पिटल भिजवाया गया। 

Also Read