ठाकुर बांकेबिहारी की शरण में पहुंची ईशा देओल : मां की जीत के लिए की प्रार्थना, ब्रजवासियों से की यह अपील

UPT | मथुरा पहुंची ईशा देओल

Apr 20, 2024 13:43

फिल्म अभिनेत्री और सांसद हेमा मालिनी की बेटी ईशा देओल शनिवार को ठाकुर बांके बिहारी मंदिर पहुंची। यहां उन्होंने ठाकुर जी के दर्शन कर पूजा-अर्चना की कथा मनोकामना पूर्ति का आशीर्वाद लिया...

Mathura News (Vinod Sharma) : फिल्म अभिनेत्री और सांसद हेमा मालिनी की बेटी ईशा देओल और अहाना शनिवार को ठाकुर बांके बिहारी मंदिर पहुंची। यहां उन्होंने ठाकुर जी के दर्शन कर पूजा-अर्चना की कथा मनोकामना पूर्ति का आशीर्वाद लिया। भाजपा प्रत्याशी और सांसद हेमा मालिनी के चुनाव में उतरने से पहले अभिनेत्री ईशा देओल ने शनिवार सुबह ठाकुर बांके बिहारी के दरबार पर पहुंचकर मत्था टेका और पूजा-अर्चना की।

'भगवान की शरण में आकर आज बहुत कुछ मांगा है'
पत्रकारों से रूबरू होते हुए ईशा ने कहा कि भगवान की शरण में आकर आज बहुत कुछ मांगा है। उन्होंने कहा कि उनकी मां मथुरा से तीसरी बार चुनावी मैदान में है और उन्हें पूरा भरोसा है कि यहां की जनता उन्हें एक बार फिर आशीर्वाद प्रदान करेगी। उन्होंने कहा कि भगवान श्री कृष्ण और ब्रजभूमि से उन्हें बहुत प्यार और लगाव रहा है। यहां आकर बड़ी शांति की अनुभूति होती है।
मथुरा में त्रिकोणीय लड़ाई
अपनी मां की राजनीतिक विरासत को बनाए रखने के प्रश्न पर उन्होंने कहा कि इसे बनाए रखना हमारा कर्तव्य है। इस बार भी ब्रजवासियों के आशीर्वाद से मां हेमा मालिनी की जीत सुनिश्चित होगी। भाजपा प्रत्याशी लगातार दे बार यहां से सासंद बन चुकी हैं। वह तीसरी बार फिर इसी सीट से मैदाम में उतरी हैं। समाजवादी पार्टी ने मुकेश धनगर को टिकट दिया है और बहुजन समाज पार्टी ने सुरेश सिंह को टिकट दिया है। मथुरा में जाट मतदाता सबसे ज्यादा हैं। उन्हीं को साधने के लिए जाट उम्मीदवार उतारा गया है।

Also Read