मथुरा में नृत्य नाटिका : दुर्गा स्वरूप में सांसद और अभिनेत्री हेमा मालिनी करेंगी प्रदर्शन, तैयारियां पूरी

UPT | जानकारी देती सांसद हेमा मालिनी

Oct 05, 2024 20:51

शारदीय नवरात्र के अवसर पर एक और जहां देवी मंदिरों में मां दुर्गा के जयकारों की गूंज हो रही है। वहीं सांसद एवं फिल्म अभिनेत्री हेमा मालिनी द्वारा मां दुर्गा...

Mathura News : शारदीय नवरात्र के अवसर पर एक और जहां देवी मंदिरों में मां दुर्गा के जयकारों की गूंज हो रही है। वहीं सांसद एवं फिल्म अभिनेत्री हेमा मालिनी द्वारा मां दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों पर आधारित दुर्गा नृत्य नाटिका का आयोजन 6 अक्टूबर रविवार को शाम 6 बजे से डैंपियर नगर स्थित पांचजन्य ऑडिटोरियम में किया जाएगा। इसके लिए सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। 



45-45 मिनट के तीन भागों में होगी नृत्य 
सांसद हेमा मालिनी ने बताया कि नाट्य बिहार कला केंद्र मुंबई के तत्वावधान में उनके द्वारा मां दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों पर आधारित एक नृत्य नाटिका तैयार की गई है जिसमें उनके 22 अन्य साथी कलाकार भी अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने बताया कि यह नृत्य नाटिका 45-45 मिनट के तीन भागों में होगी। जिनमें सती, पार्वती और दुर्गा के स्वरूपों को नृत्य एवं नाट्य कला के माध्यम से दर्शाया जाएगा।

निर्देशक रविंद्र जैन का है नृत्य नाटिका का लेखन 
उन्होंने बताया कि दुर्गा नृत्य नाटिका की प्रेरणा उन्हें अपनी माताजी से मिली जिन्होंने मां दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों के बारे में विस्तृत रूप से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि इस नृत्य नाटिका का लेखन एवं संगीत प्रख्यात संगीत निर्देशक रविंद्र जैन का है। सांसद ने मथुरा वृंदावन की जनता से दुर्गा नृत्य नाटिका को देखने के लिए डेम्पियर नगर स्थित पांचजन्य ऑडिटोरियम में शाम को 6:00 बजे पहुंचने का आह्वान किया है। 

Also Read