Mathura News : शिवमय हुई भगवान श्रीकृष्ण की नगरी, जलाभिषेक कर की ये कामना...

UPT | जलाभिषेक करते भक्त।

Jul 29, 2024 12:24

सावन के दूसरे सोमवार को भगवान कृष्ण की क्रीड़ास्थली भगवान भोलेनाथ के जयकारों से गुंजायमान हो उठी। नगर के शिवालयों में शिव भक्तों ने औघड़दानी शिव का विधि-विधान से जलाभिषेक, पूजन अर्चन, दर्शन...

Mathura News : सावन के दूसरे सोमवार को भगवान कृष्ण की क्रीड़ास्थली भगवान भोलेनाथ के जयकारों से गुंजायमान हो उठी। नगर के शिवालयों में शिव भक्तों ने औघड़दानी शिव का विधि-विधान से जलाभिषेक, पूजन अर्चन, दर्शन, परिक्रमा कर महादेव को नमन किया। शाम को शिव मंदिरों में जगमग रोशनी के बीच रंग-बिरंगे पुष्पों से फूल बंगला भी सजाए जाएंगे।

इन मंदिरों में उमड़े भक्त
बंशीवट क्षेत्र स्थित प्राचीन गोपेश्वर महादेव मंदिर, बनखंडेश्वर महादेव मंदिर, बिहारेश्वर महादेव मंदिर, प्रतापेश्वर महादेव मंदिर, नर्मदेश्वर महादेव मंदिर, रेतेश्वर महादेव मंदिर आदि शिव मंदिरों में सुबह से ही शिव भक्तों की भीड़ अपने आराध्य महादेव के जलाभिषेक व पूजन के लिए उमड़ पड़ी। भक्तों ने महादेव का बेलपत्र, धतूरा, फल, फूल, यमुना, गंगाजल से अभिषेक करते हुए परिवार में सुख शांति और समाज कल्याण की प्रार्थना भी की।

रोशनी और फूलों से सजाया जा रहा मं​दिर
सावन के सोमवार के अवसर पर शिव मंदिरों को रंग बिरंगी रोशनी एवं फूलों से सजाया संवारा जा रहा है। वहीं, शिव भक्तों ने वेद मंत्र उच्चारण के मध्य रुद्राभिषेक कर मनोकामना पूर्ति की प्रार्थना की। 

Also Read