ब्रज की माटी में लोटे कवि डॉ. कुमार विश्वास : बोले- श्री कृष्ण से डायरेक्ट संपर्क है...

UPT | Dr. Kumar Vishwas

Aug 26, 2024 15:29

गोकुल महावन के रमणरेती आश्रम में पहुंच कर कुमार ने रमण बिहारी जी के दर्शन किए। फिर पावन मिट्टी ब्रजरज में लोटपोट होकर मनौती मांगी। कुमार विश्वास ने कहा कि ब्रज में आकर एक अलग ही आनंद आता है...

Mathura News : विख्यात कवि डॉ. कुमार विश्वास का एक वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। जिसमें वह ब्रज की माटी में लोटते नजर आ रहे हैं। दरअसल कवि कुमार विश्वास जन्माष्टमी के अवसर पर ब्रज भ्रमण पर हैं। वह पहले गोकुल महावन के रमणरेती आश्रम पहुंचे। यहां उन्होंने गुरु शरणानंद से आशीर्वाद लिया। इसके बाद उन्होंने ब्रज की माटी में लोट लगाई। उनके लोट लगाने का ही वीडियो सुर्खियों में बना हुआ है। दिलचस्प है कि लोट लगाते वक्त उनका मोबाइल गिर गया। साथियों ने फोन उठाकर दिया तो कहा...जाने दो उससे (भगवान कृष्ण) से सीधा संपर्क है। 

क्या है मान्यता 
ब्रज की माटी में लोट लगाने के पीछे एक मान्यता है, दरअसल रमण रेती यमुना किनारे की वही जगह है, जहां बाल काल में भगवान कृष्ण रेती पर लेटते थे। बता दें कुमार विश्वास ने पूजा-अर्चना करने के बाद भगवान श्री कृष्ण की लीलाओं पर आधारित कविता भी सुनाई। 
  यह सौभाग्य है- कुमार
गोकुल महावन के रमणरेती आश्रम में पहुंच कर कुमार ने रमण बिहारी जी के दर्शन किए। फिर पावन मिट्टी ब्रजरज में लोटपोट होकर मनौती मांगी। कुमार विश्वास ने कहा कि ब्रज में आकर एक अलग ही आनंद आता है। यहां हर तरफ से ऐसी सुगंध आती है जो भगवान श्री कृष्ण की भक्ति में समाहित कर देती है। उन्होंने कहा कि ब्रज यानी मथुरा में भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव को लेकर धूम मची हुई है। उनका यह सौभाग्य है कि इस मौके पर वह मथुरा आए हैं और उन्हें भगवान श्री कृष्ण के अलग-अलग स्वरूप में दर्शन करने को मिल रहे हैं। उन्होंने कहा कि यहां ब्रज के कण-कण में भगवान श्री कृष्ण वास करते हैं। यहां की रज भी अपने आप में अलौकिक है।

Also Read