राजनाथ सिंह का दो दिवसीय दौरा : 20 और 21 जून को मथुरा में रहेंगे रक्षा मंत्री, आर्मी के कार्यक्रमों में लेंगे भाग

UPT | राजनाथ सिंह

Jun 19, 2024 09:34

रक्षा मंत्री मथुरा के दो दिवसीय दौरे पर आर्मी के कार्यक्रमों में भाग लेंगे। जिसके लिए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा की तैयारियां शुरू कर दी हैं।

Mathura News : राजनाथ सिंह ने दूसरी बार देश के रक्षा मंत्री का पदभार संभालने के बाद पहली बार मथुरा जा रहे है। दरअसल, 20 और 21 जून को राजनाथ सिंह मथुरा में रहेंगे। रक्षा मंत्री के दो दिवसीय दौरे को लेकर मथुरा पुलिस प्रशासन भी अलर्ट है। बताया जा रहा है कि मथुरा में राजनाथ सिंह दो दिन आर्मी के कार्यक्रमों में भाग लेंगे। इससे पहले पीएम मोदी और सीएम योगी वाराणसी दौरे पर थे। 

आर्मी के कार्यक्रमों में लेंगे भाग
दरअसल, 20 जून को देश के रक्षा मंत्री मथुरा पहुंचेंगे।  बताया जा रहा है कि रक्षा मंत्री मथुरा के दो दिवसीय दौरे पर आर्मी के कार्यक्रमों में भाग लेंगे। जिसके लिए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा की तैयारियां शुरू कर दी हैं। रक्षा मंत्री ने अपने पहले कार्यकाल में कई  महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं।

पिछले कार्यकाल में कई महत्वपूर्ण कदम उठाए 
जाहिर सी बात है कि राजनाथ सिंह को एक बार फिर से जब नई जिम्मेदारी मिली है तो फिर नए बदलाव भी संभव हैं और पेंडिंग काम भी और गति से होते नजर आएंगे। पिछले कार्यकाल में देश की सुरक्षा उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता रही थी। उन्होंने  2019 से रक्षा मंत्री के रूप में चीन के साथ सीमा पर भारत की युद्ध तत्परता को मजबूत करने के साथ-साथ देश के रक्षा विनिर्माण को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। रक्षा मंत्री के रूप में उनके कार्यकाल में भारत ने हिंद महासागर क्षेत्र में रणनीतिक जलमार्गों में अपने समुद्री कौशल को भी बढ़ाया। उनके नेतृत्व में, रक्षा मंत्रालय ने सीमावर्ती क्षेत्र में बुनियादी ढांचे को बढ़ाने के लिए एक आक्रामक नीति अपनाई, जिसने संवेदनशील क्षेत्रों में तेजी से सैन्य जुटाव में महत्वपूर्ण मदद की।

Also Read