बदलता उत्तर प्रदेश :  आज से आगरा में दौड़ती दिखाई देगी मेट्रो, सीएम भी होंगे मुसाफिर 

UPT | आगरा मेट्रो

Mar 06, 2024 12:09

आगरा शहर को जिस घड़ी का इंतज़ार था, आखिर वह समय भी आ गया। अब आगरा में भी राजधानी लखनऊ, कानपुर नगर गाजियाबाद नोएडा की तरह मेट्रो दौड़ती दिखाई देगी। प्रधानमंत्री...

Agra News : आगरा शहर को जिस घड़ी का इंतज़ार था, आखिर वह समय भी आ गया। अब आगरा में भी राजधानी लखनऊ, कानपुर नगर गाजियाबाद नोएडा की तरह मेट्रो दौड़ती दिखाई देगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोलकाता से जहां वर्चुअली आगरा मेट्रो का उद्घाटन करेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आगरा पहुंचकर मेट्रो को हरी झंडी दिखाएंगे। 

इस कॉरिडोर में होंगे 13 स्टेशन
बताते चलें कि ताजनगरी आगरा में 8379.62 करोड़ की लागत से 29.4 किमी लंबे दो मेट्रो कॉरिडोर का निर्माण प्रस्तावित है। ताज ईस्ट गेट से सिकंदरा के बीच बन रहे प्रथम चरण के कॉरिडोर में कुल 13 स्टेशन हैं, जिसमें कि 6 ऐलिवेटिड और 7 भूमिगत स्टेशन हैं। वहीं, आगरा कैंट से कालिंदी विहार के बीच बनने वाले दूसरे कॉरिडोर में 14 ऐलिवेटिड स्टेशन होंगे। फिलहाल, ताज ईस्ट गेट से जामा मस्जिद के बीच प्रायोरिटी कॉरिडोर का निर्माण कार्य तेज गति के साथ किया जा रहा है। प्रायोरिटी कॉरिडोर में 3 ऐलिवेटिड और 3 भूमिगत स्टेशन हैं। 

जाम से मिलेगी राहत
आगरा में फिलहाल छह स्टेशनों के बीच मेट्रो का संचालन हो रहा है, लेकिन आने वाले समय में पूरे शहर में मैट्रो को दौड़ाने की तैयारी है। उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कारपोरेशन द्वारा यूं तो लोगों को मेट्रो के जरिए कई तरह की सुविधाएं देने का वादा किया जा रहा है, लेकिन पांच ऐसी भी सुविधाएं हैं जो कि लोगों को बड़ी राहत देंगी। आगरा में मेट्रो का सफर शुरू होने से लोगों को ट्रैफिक से बड़ी राहत मिलेगी। आगरा में जाम सबसे बड़ी समस्या है, लेकिन आगरा में मेट्रो चलने से लोगों को जाम से राहत मिलेगी। इसके अलावा सड़कों से भी यातायात का बोझ काफी हद तक कम होगा।

हर पांच मिनट में मिलेगी मेट्रो
आगरा में मेट्रो चलने पर लोगों को पार्किंग के झंझट से मुक्ति मिलेगी। मेट्रो रेल कॉरपोरेशन का दावा है कि लोग जब अपने वाहन से शॉपिग के लिए जाते हैं तो सबसे ज्यादा परेशानी उन्हें अपने वाहन को पार्क करने की होती है। लेकिन, आगरा में मेट्रो चलने से लोग मेट्रो का सफर करना ज्यादा पसंद करेंगे और पार्किंग की कोई टेंशन नहीं होगी। आगरा के प्रमुख बाजार मेट्रो स्टेशन के नजदीक होंगे। समय आजकल सबसे ज्यादा कीमती है। लोगों के पास खुद के लिए भी ठीक से समय नहीं होता है, ऐसे में जब वो अपने वाहन से कहीं जाते हैं तो रास्ते में जाम आदि के कारण उनका समय काफी नष्ट हो जाता है। लेकिन, आगरा में मेट्रो के संचालन से समय की बचत होगी। मेट्रो स्टेशन पर लोगों को हर पांच मिनट में मेट्रो उपलब्ध होगी। एक स्टेशन से दूसरे स्टेशन की दूरी तय करने में पांच मिनट से भी कम समय लगेगा।

महिलाओं को मिलेगी सुरक्षा
आगरा में मेट्रो के सफर के दौरान महिलाओं को काफी सुरक्षा महसूस होगी। मेट्रो के हर कोच में सीसीटीवी कैमरे लगे होंगे। इसके अलावा पैसेंजर इमरजेंसी इंटरकॉम यानी पीईआई की सुविधा भी हर कोच में होगी। इसके जरिए किसी भी आपातस्थिति में महिलाएं पीईआई के जरिए सहायता मांग सकती हैं। अगले स्टेशन पर तुरंत आपको सहायता मिलेगी।

Also Read