Aligarh News : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी बोले-समाजवादी पार्टी परिवारवादी है, अखिलेश के बच्चे ही सपा का नेतृत्व करेंगे

UPT | भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी पहुंचे पिछड़ा वर्ग सम्मेलन में।

Oct 09, 2024 23:44

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी बुधवार को खैर विधान सभा के राठी फार्म हाउस में आयोजित पिछड़ा वर्ग मोर्चा सम्मेलन में पहुंचे।

Short Highlights
  • भाजपा बड़े नेता की विरासत को बढ़ाने का काम नहीं करती
  • विचारधारा के साथ भाजपा जनता के बीच में है
Aligarh News : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी बुधवार को खैर विधान सभा के राठी फार्म हाउस में आयोजित पिछड़ा वर्ग मोर्चा सम्मेलन में पहुँचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि उपचुनाव की तैयारी को लेकर कार्यक्रम किये जा रहे है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की सोच परिवारवादी है  भाजपा की सोच राष्ट्रवादी है।

भाजपा बड़े नेता की विरासत को बढ़ाने का काम नहीं करती
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि पिछड़े वर्ग की ठेकेदारी करने वाले लोग पिछड़ी पार्टी का दम भरने वाले जाति के आधार पर राजनीति कर रहे हैं। उनका पैटर्न जातिगत राजनीति को आगे बढ़ाने का है। जाति में भी एक परिवार की विरासत को आगे बढ़ रहे हैं। सपा ने 10 में से 6 प्रत्याशी की घोषणा की है। उनका संकल्प परिवार डेवलपमेन्ट ऑथरिटी के आधार पर देश की शासन की व्यवस्था का संचालन करना है। 6 में से 5 प्रत्याशी उनके ही नेता के परिवार के पुत्र है या उनकी पत्नी है या भांजे हैं। भाजपा पार्टी की विचार धारा की विरासत को ले कर आगे बढ़ रहे हैं। हमारे परिवार में किसी जाति समाज या किसी बड़े नेता की विरासत को बढ़ाने का काम नहीं करते हैं।

विचारधारा के साथ भाजपा जनता के बीच में है
उन्होंने कहा कि अनूप बाल्मीकि और सतीश गौतम बहुत साधारण परिवार से आए हैं और सांसद बने हैं। ये किसी परिवार की विरासत से नहीं आये हैं।बहुत ही सामान्य घरों से आये हैं। ये सौभाग्य शाली हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी किसी परिवार की या जाति की विरासत को आगे नहीं बढ़ाती। भाजपा एक विचारधारा है उस विचार के आधार पर सब की विरासत को लेकर जनता के बीच मे हैं ।उन्होंने कहा कि समाज वादी पार्टी PDA की बात करते है,लेकिन परिवारवाद को आगे बढ़ाते हैं, लेकिन भाजपा एक विचारधारा से जुड़े लोगों का संघ हैं और इसी विचार को लेकर जनता की सेवा व गरीबों के कल्याण के लिए सबको साथ लेकर आगे बढ़ रही हैं।

अखिलेश के बच्चे ही सपा का नेतृत्व करेंगे
उन्होंने कहा सपा की स्थापना मुलायम सिंह यादव ने किया, लेकिन 30 - 32 सालों में  आज सपा अखिलेश यादव तक पहुची है और किसी की कोई संभावना नहीं है। आगे उन्होंने कहा कि भविष्य में देखेंगे कि  सपा का नेतृत्व कौन करेगा ? अभी एक पीढ़ी उनकी आगे बढ़ते हुए दिखाई दे रही है। उनके बच्चे किस तरह से सक्रिय हैं। समाजवादी पार्टी का वही नेतृत्व करेंगे। जवाहर लाल नेहरू की विरासत को इंदिरा ने आगे बढ़ाया, फिर राजीव गांधी और सोनिया गांधी ने बढ़ाया। अब राहुल गांधी विरासत को आगे बढ़ा रहे हैं। भूपेंद्र सिंह ने मायावती पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा राज्य की कई बार मुख्यमंत्री रह चुकी बहुत असमंजस में है कि अपनी विरासत की कमान किसे दे, कभी भतीजे को बनाती हैं , कभी साइड कर देती हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का अध्यक्ष 6 महीने बाद कौन बनेगा, किसी को पता नहीं है। राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष कौन बनेगा। किसी को पता नहीं । लेकिन कोई कार्यकर्ता ही बनेगा। पार्टी में काम करने वाले विचारधारा के साथ जुड़े हैं। हमारे यहां परिवार की कोई विरासत नहीं है। इसलिए हमारी सरकार बगैर किसी भेदभाव के काम कर रही है।

Also Read