राज्यपाल आनंदी बेन पटेल आएंगी अलीगढ़ : राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय का करेंगी निरीक्षण, हाथरस भी जाएंगी   

UPT | राज्यपाल आनंदी बेन पटेल आएंगी अलीगढ़।

Jul 17, 2024 21:30

उत्तर प्रदेश  की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल 18 जुलाई को हाथरस एवं अलीगढ़ पधार रहीं हैं। वे राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय का निरीक्षण करेंगी।

Short Highlights
  • राजा महेन्द्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय का करेंगी निरीक्षण
  • अधिकारियों के साथ करेंगी मीटिंग 
Aligarh News : उत्तर प्रदेश  की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल 18 जुलाई को हाथरस एवं अलीगढ़ पधार रहीं हैं। राज्यपाल 18 जुलाई को लखनऊ से हवाई मार्ग द्वारा प्रातः 09:10 बजे अलीगढ़ एयरपोर्ट पहुंचेंगी। 9:15 बजे सड़क मार्ग द्वारा श्री रामेश्वरदास अग्रवाल कन्या महाविद्यालय हाथरस पहुंचकर 10:00 बजे से 11:30 बजे तक महाविद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह में प्रतिभाग करेंगीं। 

राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय का करेंगी निरीक्षण
अपर जिलाधिकारी नगर अमित कुमार भट्ट ने जानकारी देते हुए बताया है कि राज्यपाल महोदया जनपद हाथरस से 12:40 बजे अलीगढ़ के राजा महेन्द्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय के लिए प्रस्थान करेंगी और 1:45 से 4:30 बजे तक विश्वविद्यालय में बैठक एवं निरीक्षण करेंगीं। 5:05 बजे अलीगढ़ एयरपोर्ट पहुंचकर हवाई मार्ग द्वारा लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगी।

अधिकारियों के साथ करेंगी मीटिंग 
राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय का कैंपस बन कर तैयार हो गया है और लगातार अधिकारी कैंपस का निरीक्षण कर रहे हैं। इसके साथ ही गुरुवार को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल विश्वविद्यालय के संबंध में बैठक करेंगी। जिसको लेकर के राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय प्रशासन की तरफ से पूरे इंतजाम किए गए हैं। वहीं, अधिकारियों से मीटिंग के बाद राज्यपाल आनंदीबेन पटेल लखनऊ के लिए रवाना हो जाएगी। राज्यपाल के आगमन को लेकर जिला प्रशासन ने चाक चौबंद इंतजाम किए हैं। 

Also Read