Etah News : फसल देखने जा रहे किसान को सांड ने पटककर मार डाला, परिवार में मचा कोहराम

UPT | प्रतीकात्मक फोटो

Sep 05, 2024 14:46

उत्तर प्रदेश के एटा में आवारा पशुओं का आतंक बढ़ता जा रहा है। यहां खेत में फसल देखने जा रहे एक किसान पर रास्ते में एक सांड ने हमला कर दिया। अचानक हुए हमले में...

Etah News : उत्तर प्रदेश के एटा में आवारा पशुओं का आतंक बढ़ता जा रहा है। यहां खेत में फसल देखने जा रहे एक किसान पर रास्ते में एक सांड ने हमला कर दिया। अचानक हुए हमले में किसान गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने किसी तरह वहां से सांड को भगाया और घायल किसान को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चकित्सकों नें उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं हादसे के बाद से मृतक के परिवार में कोहराम मचा है।

खेत में जा रहा था मृतक किसान
जानकारी के अनुसार, एटा के निधौली कलां थाना क्षेत्र के बाकलपुर गांव में राजकुमार अपने परिवार के साथ रहते थे। राजकुमार किसानी का काम करते थे। बताया गया है कि वह अपने बुधवार शाम वह अपने खेत में फसलों को देखने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में उन पर अचानक एक सांड ने हमला बोल दिया। इस दौरान सांड ने किसान राजकुमार को पटककर गंभीर रूप से घायल कर दिया। चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और किसी तरह सांड को वहां से भगाया। 

चिकित्सकों ने किया मृत घोषित  
सांड़ के हमले से किसान राजकुमार को अंदरूनी चोंटे आई थीं। मौके पर पहुंचे ग्रामीण और परिजन आनन-फानन में उन्हें फौरन अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों नेउन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं किसान की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।

ग्रामीणों में आक्रोश 
नाराज ग्रामीणों ने बताया कि छुट्टा मवेशियों के झुंड फसलों को बर्बाद कर रहे हैं। किसानों और ग्रामीणों पर हमला कर उनकी जान ले रहे हैं। छुट्टा मवेशियों के झुंड हाइवे पर बीच सड़क पर बैठे दिखाई दे जाएंगे। यह हादसे की वजह भी बन रहे हैं। लेकिन प्रशासन पूरी तरह से मौन है।

Also Read