कासगंज फायरिंग मामला : पुलिस का नगला नरपत में डेरा, आरोपियों की कर रही तलाश

Uttar Pradesh times | नगला नरपत में पुलिस कॉंबिंग

Jan 04, 2024 12:48

नगला नरपत में पुलिस पर की गई फायरिंग में आरोपियों की तलाश की जा रही है। आरोपियों की तलाश के लिए गांव में पुलिस बल ने डेरा डाल दिया है। फायरिंग के दौरान मौजूद लोगों के बारे में पुलिस जानकारी जुटा रही है।

Short Highlights
  • पुलिस पार्टी पर की गई फायरिंग में थाना सिकंदरपुर वैश्य के इंस्पेक्टर घायल हुए
  • आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा, अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया
Kasganj (आयुष भारद्वाज) : गंगा की खादर के गांव नगला नरपत में पुलिस पार्टी पर हमला करने के आरोपियों की तलाश में पुलिस ने गांव में डेरा जमा लिया है। फायरिंग के दौरान मौजूद लोगों के बारे में पुलिस जानकारी जुटा रही है। घटना के बाद से कई लोग फरार हैं। एसपी सौरभ दीक्षित के निर्देश पर पीएसी व आसपास के थाना पुलिस बल को बुलाया है। बड़ी संख्या में पुलिस की मौजूदगी देख गांव के लोग सहमे हुए हैं। पुलिस पार्टी पर की गई फायरिंग में थाना सिकंदरपुर वैश्य के इंस्पेक्टर घायल हुए हैं।

पुलिस कॉम्बिंग कर रही
इस घटना की जानकारी जैसे ही देर शाम पुलिस अधीक्षक व अन्य अधिकारियों को हुई तो तत्काल आसपास की पुलिस को पहले मौके पर भेजा गया। पुलिस लाइन से भी अतिरिक्त फोर्स भेजा गया। पीएसी को मौके के लिए रवाना किया गया। पुलिस फायरिंग के आरोपियों को तलाश रही है। उनकी तलाश में पुलिस कॉम्बिंग कर रही है। खादर के ग्रामीण इलाकों में पुलिस पार्टी पर हमले की घटना की सूचना तेजी से फैली। पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित ने बताया कि आरोपियों की तलाश में पुलिस पार्टियां लगाई गई हैं। आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा। अतिरिक्त पुलिस बल सुरक्षा के लिहाज से तैनात किया गया है।

Also Read