Kasganj News : नरथर गाँव में संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे पर लटका मिला युवक का शव, हत्या का आरोप

UPT | पोस्टमार्टम हाउस पर विलाप करते मृतक के परिजन

May 06, 2024 16:05

मामला पटियाली कोतवाली क्षेत्र के गाँव नरथर का है। जहां रहने वाले आदेश सिंह पुत्र लोकपाल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत...

Kasganj News : मामला पटियाली कोतवाली क्षेत्र के गाँव नरथर का है। जहां रहने वाले आदेश सिंह पुत्र लोकपाल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। वहीं परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। मौके पर पहुँची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 

बेटा जंगले में पड़े फंदे पर लटक रहा था
पुलिस को तहरीर देते हुए मृतक के पिता लोकपाल सिंह पुत्र रघुवीर सिंह ने बताया कि उनका बेटा आदेश सिंह नए मकान में सोने के लिए गया था। सुबह देखा कि उसका बेटा जंगले में पड़े फंदे पर लटक रहा था। उन्होंने आरोप लगाया है कि गाँव के ही रहने वाले जयवीर सिंह पुत्र राजेन्द्र सिंह, पुष्पेंद्र सिंह पुत्र महीपाल सिंह, महिपाल सिंह पुत्र  राम नरेश सिंह और अमित पुत्र शिवकुमार सिंह से उनका 2023 से जमीनी विवाद चल रहा है। जिसके चलते आरोपी आये दिन उन्हें परेशान करते रहते। जिसकी शिकायत पुलिस से की गई। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। मृतक के पिता का आरोप है कि 3 मई को आरोपियों ने गाली गलौच कर 3 दिन के अंदर जान से मारने की धमकी दी थी। इसी को लेकर उनके बेटे की हत्या की गई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी देते हुए पटियाली सीओ विजय सिंह राणा ने बताया कि तहरीर मिल चुकी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों के आरोप के अनुसार हर बिंदुओं पर जांच की जा रही है।

Also Read