Kasganj News : सड़क हादसे में घायल व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत, गाड़ी से कुचलकर हत्या करने का आरोप

UPT | मृतक के शव पर विलाप करते परिजन

Mar 30, 2024 16:49

कासगंज जनपद के ढोलना थाना क्षेत्र के गांव दानियागंज में गुरुवार को सड़क हादसे में घायल हुए एक व्यक्ति की इलाज़ के दौरान आज शनिवार को मौत हो गई। वहीं मृतक के परिवार वालों ने मृतक का शव सड़क पर रखकर…

Kasganj News : कासगंज जनपद के ढोलना थाना क्षेत्र के गांव दानियागंज में गुरुवार को सड़क हादसे में घायल हुए एक व्यक्ति की इलाज़ के दौरान आज शनिवार को मौत हो गई। वहीं  मृतक के परिवार वालों ने मृतक का शव सड़क पर रखकर जाम लगाने का प्रयास किया। जैसे ही ग्रामीणों के द्वारा जाम लगाने की सूचना पुलिस को मिली तो पुलिस मौक़े पर पहुंच गई। जहां पुलिस ने जाम लगाकर हंगामा करने वाले लोगो को समझा बुझाकर शान्त कराया और जाम को खुलवाया। वहीं मृतक के परिवार वालों ने ढोलना क्षेत्र के ही रहने वाले एक व्यक्ति पर जमीनी विवाद के चलते गाड़ी से कुचलकर हत्या करने का आरोप लगाया है। मामले में कार्रवाई के लिए पुलिस को एक नामजद और तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है।

खेत पर काम करते समय गाड़ी से कुचलने का आरोप
आपको बता दें मृतक व्यक्ति का नाम सुनहरी लाल था। सुनहरी लाल कासगंज जिले के थाना ढोलना क्षेत्र के दानियागंज गांव का रहने वाला था। सुनहरी लाल के भतीजे भगवान सिंह के मुताबिक गुरुवार को सुनहरी लाल अपने खेत पर काम कर रहा था। तभी पड़ोस के गांव के रहने वाले त्रिमल सिंह के पुत्र मनीष ने सुनहरी लाल को चार पहिया की गाड़ी से कुचल दिया। जिसके बाद सुनहरी लाल को इलाज़ के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सुनहरी लाल की इलाज़ के दौरान आज मौत हो गई। वहीं सुनहरी लाल की मौत के बाद परिवार वालो ने सड़क पर शव रख कर जाम लगाने का प्रयास किया। मौक़े पर पहुंची पुलिस ने जाम लगामे वाले लोगो को समझा बुझाकर शान्त कराया,और जाम को खुलवाकर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। वहीं मृतक के भतीजे ने त्रिमल सिंह के पुत्र और तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ गाड़ी से कुचलकर हत्या करने का आरोप लगाकर पुलिस को तहरीर दी है। वहीं पुलिस तहरीर के आधार पर मामले जा जांच कर रही है।

Also Read