कासगंज न्यूज : होटल के कमरे में रंगरलियां मना रही थी पत्नी, पति ने रंगे हाथ पकड़ा और फिर...

UPT | प्रतीकात्मक फोटो

May 10, 2024 18:50

कासगंज जिले में एक महिला डॉक्टर होटल के रूम में रंगरलियां मना रही थी। महिला के पति ने अपने घर वालों के साथ मिलकर अपनी पत्नी को...

Kasganj News (Ayush Bharadwaj) : कासगंज जिले में एक महिला डॉक्टर होटल के रूम में रंगरलियां मना रही थी। महिला के पति ने अपने घर वालों के साथ मिलकर अपनी पत्नी को होटल के कमरे में पकड़ लिया। उसके साथ 2 युवक मिले। पत्नी की बेवफाई से नाराज पति ने अपनी पत्नी और उसके साथ मिले दोनों युवकों को पीट दिया। जिसका एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। 

पति से चल रहा था विवाद
मामला पटियाली थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। क्षेत्र स्थित एक होटल में एक महिला चिकित्सक आपत्तिजनक हाल में पकड़ी गई। पति के अनुसार उनका विवाह लगभग 11 साल पहले हुआ था। पति का आरोप है कि उसकी पत्नी के युवकों से नाजायज संबंध थे। समझाने और ससुराल में शिकायत करने पर उसने झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। 

वीडियो हुआ वायरल 
बताया कि वह दोनों बीते एक वर्ष से अलग-अलग रह रहे हैं। बुधवार की रात पति एवं उसके परिजन ने पुलिस की मदद से महिला चिकित्सक को अन्य दो युवकों के साथ आपत्तिजनक अवस्था में पकड़ लिया। इसके बाद तीनों की पिटाई की गई। इस दौरान काफी देर तक हाई वोल्टेज ड्रामा होता रहा। पति ने पत्नी के खिलाफ तहरीर दी है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस महिला और उसके साथ मिले दोनों युवकों को थाने ले गई। मारपीट का एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Also Read