Aligarh News : WTO से खेती को बाहर करने की मांग को लेकर किसानों का विरोध प्रदर्शन, फूंका पुतला

UPT | WTO का पुतला फूंकने से किसानों को रोकते पुलिसकर्मी

Feb 26, 2024 19:23

अलीगढ़ में किसानों ने WTO की नीतियो के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर पुतला फूंका है…

Short Highlights
  • WTO की नीतियां किसान-मजदूर विरोधी हैं
  • किसानों ने WTO का पुतला फूंका 
Aligarh News : आबूधाबी में जब डब्ल्यूटीओ  (WTO) की बैठक चल रही है। देश में संयुक्त किसान मोर्चा के राष्ट्रीय आह्वान पर किसान संगठनों ने खेती को डब्ल्यूटीओ से बाहर करने की मांग को लेकर विरोध-प्रदर्शन किया। अलीगढ़ में जीटी रोड पर पचपेड़ा पर किसान संगठनों ने विरोध प्रदर्शन किया। हाइवे के किनारे ट्रैक्टर ट्राली लेकर किसान दोपहर से खड़े हो प्रदर्शन किया । ट्रैक्टरों पर दिल्ली चलो के नारे लिखी तख्तियों के साथ  बार्डर तोड़ने की नारेबाजी कर रहे थे। सोमवार को जीटी रोड पर ट्रैक्टर के साथ किसान दिल्ली जाने की तैयारी का ऐलान किया
 
WTO की नीतियां किसान-मजदूर विरोधी है
विरोध-प्रदर्शन के दौरान क्रांतिकारी किसान यूनियन के राज्य प्रभारी शशिकांत ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि डब्ल्यूटीओ की नीतियां किसान-मजदूर विरोधी हैं। जिनके तहत सरकार लगातार खेती पर सब्सिडी और राहत में कटौती कर रही हैं । श्रमिकों - कार्मिकों की छंटनी, रोजगार और शिक्षा क्षेत्र के निजीकरण को बढ़ावा दिया जा रहा है । डब्ल्यू टी ओ वैश्विक स्तर पर कार्पोरेट के हितों को साधने वाली संस्था है।
 
किसानों ने WTO का पुतला फूंका 
 किसानों ने डब्ल्यूटीओ का पुतला फूंक कर विरोध दर्ज किया। इस दौरान मौके पर उपस्थित पुलिसकर्मियों से काफी देर तक छीना झपटी हुई। आखिरकार किसानों ने पुतला आग के हवाले कर दिया।  विरोध प्रदर्शन में क्रांतिकारी किसान यूनियन के जिला उपाध्यक्ष सत्यवीर सिंह, अशोक नगोला, जिला महामंत्री नरेंद्र पाल सिंह, धर्मपाल सिंह, भाकियू के मुनेश पाल सिंह, जय किसान आंदोलन के प्रदेश उपाध्यक्ष आत्मप्रकाश सिंह, ग्रेटर अलीगढ़ योजना प्रभावित किसान मोर्चा,पप्पू सिंह, जितेन्द्र सिंह आदि प्रमुख किसान नेता मौजूद रहे।

Also Read