Aligarh News : राजा महेंद्र सिंह विवि के लिए 12 सितंबर बेहद खास, पहला दीक्षांत समारोह होगा...

UPT | राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय।

Aug 14, 2024 15:21

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सितंबर 2021 में राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय का शिलान्यास किया था। जनवरी 2022 में पहले कुलपति के रूप में प्रो. चंद्रशेखर ने जिम्मेदारी संभाली थी। इसके बाद अब 12 सितंबर को विवि का...

Short Highlights
  • पीएम मोदी ने इस विश्वविद्यालय का किया था शिलान्यास।
  • उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के शामिल होने की चर्चा।
Aligarh News : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सितंबर 2021 में राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय का शिलान्यास किया था। जनवरी 2022 में पहले कुलपति के रूप में प्रो. चंद्रशेखर ने जिम्मेदारी संभाली थी। इसके बाद अब 12 सितंबर को विवि का पहला दीक्षांत समारोह होगा। समारोह के लिए विवि प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दीं हैं।

12 सितंबर को पहला दीक्षांत समारोह
राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय (आरएमपीएसयू) का पहला दीक्षांत समारोह 12 सितंबर को होने जा रहा है। इस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के शामिल होने की चर्चा है। यह समारोह विश्वविद्यालय के लिए गर्व का क्षण होगा। पहली बार छात्रों को औपचारिक रूप से उपाधियां प्रदान की जाएंगी। हालांकि, समारोह के लिए अभी तक जगह तय नहीं हो पाई है।

पीएम नरेंद्र मोदी ने किया था शिलान्यास
सितंबर 2021 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय का शिलान्यास किया था। इसके कुछ ही महीने बाद, जनवरी 2022 में प्रो. चंद्रशेखर ने पहले कुलपति के रूप में अपनी जिम्मेदारी संभाली। अब, लगभग दो साल बाद विश्वविद्यालय अपना पहला दीक्षांत समारोह मनाने जा रहा है। यह ऐतिहासिक कार्यक्रम 12 सितंबर को आयोजित किया जाएगा। विश्वविद्यालय प्रशासन ने इस महत्वपूर्ण अवसर के लिए तैयारियां शुरू कर दीं हैं।

पहले दीक्षांत समारोह का डिजाइन
विश्वविद्यालय ने इस ऐतिहासिक कार्यक्रम के लिए एक प्रतीक चिह्न यानी कि (लोगो) बनाने की प्रतियोगिता की घोषणा की है। कुलसचिव अजय कृष्ण यादव ने बताया कि यह एक अंतर-महाविद्यालयी प्रतियोगिता होगी, जिसमें विश्वविद्यालय से संबद्ध सभी कॉलेजों के छात्र-छात्राएं भाग ले सकते हैं। प्रतिभागियों को 10 इंच व्यास के गोल आकार में लोगो डिजाइन करना होगा। 

लोगो विजेताओं को मिलेगा पुरस्कार
इस प्रतियोगिता के कुछ महत्वपूर्ण नियम हैं, जैसे लोगो डिजाइन में 'प्रथम दीक्षांत समारोह' लिखा होना जरूरी है। इसमें केवल तीन रंगों का उपयोग किया जा सकता है। प्रतिभागियों के लिए एक आकर्षक पुरस्कार राशि भी रखी गई है। पहले स्थान के लिए 3100 रुपये, दूसरे के लिए 2100 रुपये और तीसरे के लिए 1100 रुपये। विद्यार्थियों को अपने डिजाइन 21 अगस्त तक डीएस कॉलेज, अलीगढ़ के चित्रकला विभाग में जमा करने होंगे।

Also Read