Ayodhya News : योगी सरकार लगाएंगे अयोध्या में 38 लाख से अधिक पौधे, वन विभाग के साथ 26 अन्य विभाग भी लेंगे भाग

UPT | योगी सरकार लगाएंगे अयोध्या में 38 लाख से अधिक पौधे

May 27, 2024 18:19

योगी सरकार ने प्रदेश में पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से एक बार फिर वृहद् पौधरोपण अभियान की घोषणा की है। इस अभियान के तहत अयोध्या में 38 लाख 12 हजार 680 पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है...

Ayodhya News : योगी सरकार ने प्रदेश में पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से एक बार फिर वृहद् पौधरोपण अभियान की घोषणा की है। इस अभियान के तहत अयोध्या में 38 लाख 12 हजार 680 पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। यह अभियान वन सहित अन्य विभागों के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है। सरकार का मुख्य ध्यान वायु की गुणवत्ता को बनाए रखने और स्वच्छ ऑक्सीजन प्रदान करने वाले फलदार और औषधीय पौधों को लगाने पर है।

अधिक संख्या में लगाए जाएंगे ये  पौधे
अयोध्या के वन संरक्षक प्रणव जैन ने बताया कि इस बार अधिक संख्या में फलदार और औषधीय पौधे लगाए जाएंगे। इस के लिए सहजन, पीपल, पाकड़, बरगद, अर्जुन, जामुन, आंवला, अमरुद, आम, सागौन, शीशम आदि की ज्यादा से ज्यादा प्रजातियों के पौधों को लगाने की योजना बनाई गई है।

26 अन्य विभाग भी लेंगे भाग
इस अभियान में वन विभाग के साथ-साथ 26 अन्य विभाग भी भाग लेंगे। इन विभागों की सूची में ग्राम्य विकास, राजस्व, पंचायती राज, आवास विकास, औद्योगिक विकास, नगर विकास, लोक निर्माण, सिंचाई, कृषि, पशुपालन, सहकारिता, उद्योग, विद्युत, शिक्षा, श्रम, स्वास्थ्य, परिवहन, रेलवे, रक्षा, उद्यान, पुलिस, पर्यावरण, वन एवं वन्य जीव विभाग शामिल हैं। साथ ही, जनता को भी पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। हर घर में एक पौधा लगाने के लिए तैयारी हो रही है। जिससे पर्यावरण संरक्षण में जनता की भागीदारी में वृद्धि हो सके।

वर्ष 2024-25 में विभागों का वृक्षारोपण का लक्ष्य
  1. ग्राम्य विकास विभाग: 13,78,000
  2. राजस्व विभाग: 1,15,000
  3. पंचायती राज विभाग: 1,39,000
  4. आवास विकास विभाग: 6,000
  5. औद्योगिक विकास: 7,000
  6. नगर विकास: 23,000
  7. लोक निर्माण विभाग: 13,000
  8. सिंचाई विभाग: 13,000
  9. कृषि विभाग: 2,76,000
  10. पशुपालन विभाग: 7,000
  11. सहकारिता विभाग: 6,160
  12. उद्योग विभाग: 10,000
  13. विद्युत विभाग: 5,040
  14. माध्यमिक शिक्षा: 8,000
  15. बेसिक शिक्षा: 14,000
  16. प्राविधिक शिक्षा: 5,000
  17. उच्च शिक्षा: 19,000
  18. श्रम विभाग: 3,700
  19. स्वास्थ्य विभाग: 10,000
  20. परिवहन विभाग: 3,000
  21. रेलवे विभाग: 12,000
  22. रक्षा विभाग: 8,000
  23. उद्यान विभाग: 1,69,000
  24. पुलिस विभाग: 7,280
  25. पर्यावरण विभाग: 2,48,000
  26. वन एवं वन्य जीव विभाग: 13,10,000

Also Read