Ayodhya News : कर्नाटक में रामनगर का नाम बदलने पर भड़के श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के मुख्य पुजारी, जानें क्या कहा...

UPT | श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येन्द्र दास

Jul 28, 2024 00:09

कर्नाटक सरकार ने रामनगर जिले का नाम बदलने की अनुमति दे दी है। कर्नाटक सरकार के इस फैसले के बाद अब रामनगर जिले का नाम बेंगलुरु दक्षिण के नाम से...

Ayodhya News/ Karnataka News: कर्नाटक सरकार ने रामनगर जिले का नाम बदलने की अनुमति दे दी है। कर्नाटक सरकार के इस फैसले के बाद अब रामनगर जिले का नाम बेंगलुरु दक्षिण के नाम से जाना जाएगा। रामनगर जिले का नाम बदलने की मंजूरी मिलने के बाद प्रदेश के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने इसका ऐलान किया है। वहीं दूसरी ओर यूपी के अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येन्द्र दास ने कर्नाटक सरकार के फैसले का विरोध करते हुए नाराजगी जताई है।

श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के मुख्य पुजारी  ने जताया विरोध 
रामनगर जिले का नाम बदलने और कर्नाटक सरकार के इस फैसले को लेकर श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येन्द्र दास ने कहा, "योगी आदित्यनाथ राम की परंपरा, सनातन की परंपरा के अनुसार नाम बदलते हैं। उन्होंने कर्नाटक सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि अपने ढंग से नाम बदलते हैं। उन्होंने आगे कहा कि जिन्हें राम का नाम अच्छा नहीं लगता। ऐसे लोग सनातन विरोधी हैं, मैं उनकी कड़ी निंदा करता हूं। कर्नाटक सरकार के इस फैसले पर बीजेपी हमलावर है।

Also Read