Barabanki News : मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने संवेदनशील तटबंध का किया निरीक्षण, दिए दिशा-निर्देश

UPT | निरीक्षण करते मंत्री स्वतंत्र देव सिंह

Jul 02, 2024 18:44

प्रदेश सरकार के सिंचाई एवं जल संसाधन, बाढ़ नियंत्रण मंत्री मंगलवार को बाराबंकी पहुंचे और बाराबंकी में संभावित बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया है। साथ ही...

Barabanki News : प्रदेश सरकार के सिंचाई एवं जल संसाधन, बाढ़ नियंत्रण मंत्री मंगलवार को बाराबंकी पहुंचे और बाराबंकी में संभावित बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया है। साथ ही साथ संवेदनशील तटबंध का मंत्री ने निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को उचित दिशा निर्देश भी दिए है।

बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र का किया स्थलीय निरीक्षण
बाराबंकी जनपद में पिछले वर्ष भीषण बाढ़ आई थी। सिर्फ ग्रामीण क्षेत्र में ही नहीं बल्कि शहर में भी बाढ़ ने भयंकर तबाही मचाई थी। जिससे सबक लेते हुए अबकी बार प्रशासन पहले से तैयारी में जुटा हुआ है। इसी के चलते प्रदेश सरकार में सिंचाई एवं जल संसाधन बाढ़ नियंत्रण मंत्री स्वतंत्र देव सिंह मंगलवार को बाराबंकी पहुंचे और संभावित बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया है। इसके साथ ही कसौरा विकासखंड के सूरतगंज में संवेदनशील तटबंध का भी स्थलीय निरीक्षण किया और वहां पर मौजूद संबंधित अधिकारियों को उचित दिशा निर्देश भी दिए। 

लोधेश्वर महादेव मंदिर में की पूजा अर्चना
मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने इस मौके पर जिलाधिकारी और अन्य अधिकारियों से बाढ़ से निपटने की तैयारी के बारे में जानकारी ली और उचित दिशा निर्देश दिए। इसके बाद मंत्री स्वतंत्र देव सिंह लोधेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे और वहां पर पूजा अर्चना की। इस मौके पर जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार, पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष अरविंद मौर्य, एमएलसी अंगद सिंह, उप जिलाधिकारी रामनगर पवन कुमार शर्मा समेत सिंचाई एवं बाढ़ कार्य खंड से संबंधित अन्य अधिकारी मौके पर मौजूद रहे।

Also Read