Ayodhya News : महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव पहुंचीं रामनगरी, राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव से कीं मुलाकात

UPT | राममंदिर ट्रस्ट महासचिव से मुलाकात करतीं महिला आयोग उपाध्यक्ष अपर्णा यादव

Sep 28, 2024 18:39

रामनगरी के कार सेवक पुरम में राम मंदिर आंदोलन के पुरोधा अशोक सिंघल के स्मृति में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने शनिवार को महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव अयोध्या पहुंचीं। राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय से मुलाकात किया

Short Highlights

*रामंदिर आंदोलन के पुरोधा अशोक सिंघल के स्मृति में हो रहे कार्यक्रम में लिया भाग*

*राम भारत के आदर्श हैं, अयोध्या की पावन धरती पर आना अच्छा लगता है*

Ayodhya News : रामनगरी के कार सेवक पुरम में राम मंदिर आंदोलन के पुरोधा अशोक सिंघल के स्मृति में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने शनिवार को महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव अयोध्या पहुंचीं। राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय से मुलाकात किया। स्व. मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव ने कहा कि अयोध्या पावन धरती है। यहां आना हमेशा अच्छा लगता है।श्रीराम भारत के आदर्श हैं। राम सबके मन में बसे हैं। यहां 500 वर्षों के संघर्ष का विराम प्रधानमंत्री के करकमलों से हुआ है। अपर्णा यादव ने कार सेवकों को भी धन्यवाद दिया है। जिन्होंने इस लड़ाई में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया है। कहा कि उन्हीं की प्रेरणा से रामलला आज भव्य मंदिर में स्थापित हुए हैं।

अपर्णा यादव ने पत्रकारों के प्रश्नों का उत्तर भी बड़ी बेबाकी से दिया है। राहुल गांधी के द्वारा रामलला के प्राण प्रतिष्ठा पर दिए गए विवादित बयान पर अपर्णा ने नाराजगी जताई। कहा कि राहुल गांधी ने अच्छे से श्रीराम मंदिर में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को नहीं देखा है। उन्होंने प्रश्न उठाया कि क्या उद्योगपति देश का हिस्सा/नागरिक नहीं है। देश के प्रधानमंत्री ने मंदिर निर्माण करने वाले कर्मचारियों पर फूलों की वर्षा की है। जो कि इतिहास में पहली बार हुआ है। कहा कि राहुल गांधी के घर में तीन-तीन प्रधानमंत्री हुए हैं। कोई एक व्यक्ति बता दें जिन्होंने सेवकों के पांव धुले हों। पुष्प वर्षा किया हो। लोगों के स्वागत और अभ्यागत में अयोध्या की जनता भी ततपर रही है। महिला आयोग की प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि राहुल गांधी चीन के प्रधानमंत्री से मिलने चले गए थे। कहा कि कहीं का प्रधानमंत्री आता है तो उसका एक प्रोटोकॉल होता है। राहुल गांधी देश को भड़काने वाला भाषण देकर कुछ भी नहीं कर पाएंगे। अपनी राजनीति चमकाने के लिए प्रधानमंत्री और रामलला पर बोले तो गर्त में गिरेंगे जहां से फिर कोई नहीं उभार पाएगा। समाजवादी सांसद अफजाल अंसारी के द्वारा साधु संतों पर दिए गए विवादित बयान पर भी अपर्णा यादव ने नाराजगी भरी प्रतिक्रिया दी है। कहा कि इस तरह की गलत बयान बाजी करके अपनी राजनीति चमकाना चाहते हैं। इस तरह की बयान बाजी से साधु समाज पर कोई भी फर्क नहीं पड़ेगा। अखिलेश यादव के मठाधीश, माफिया के बयान पर भी अपर्णा यादव ने नसीहत दी। कहा कि उनके अपने विचार हैं। उनके अपने बयान हैं। हर व्यक्ति को अपने अभिव्यक्त की स्वतंत्रता है। आप किसी अच्छे पद पर हैं।सदन में तो अच्छी तरह मर्यादित रह कर बयान देना चाहिए।अखिलेश यादव भाषण देकर विपक्षियों पर टिप्पणी कर के अपनी राजनीति ना चमकाएं, इस तरह की बात नहीं करनी चाहिए। महिला आरक्षण पर अपर्णा यादव ने कहा कि 33% का जो आरक्षण प्रधानमंत्री ने किया है ना पहले कभी हुआ था ना होगा। 2027 में आरक्षण लागू हो जाएगा। हमारे प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ा काम किया है। तिरुपति बालाजी में चर्बी युक्त प्रसाद को लेकर कहा कि भगवान के प्रसाद में मिलावट करना बहुत गलत बात है। सही तरह से जांच करके कार्रवाई होनी चाहिए।दोषियों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए। प्रदेश में विधानसभा उपचुनाव को लेकर अपर्णा यादव ने कहा कि उपचुनाव देखने वाला होगा। हम सभी मेहनत कर रहे हैं। प्रधानमंत्री के मूल मंत्र सबका साथ सबके विकास पर उपचुनाव जीतेंगे। इसमें कोई शक नहीं है।

Also Read