बलिया में वोटिंग के बीच हंगामा : मुस्लिम महिला ने खराब ईवीएम का किया दावा, पुलिस पर धक्का मारने का लगाया आरोप

UPT | बलिया में वोटिंग के बीच हंगामा

Jun 01, 2024 13:38

उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव के सातवें और आखिरी चरण के लिए 13 सीटों पर मतदान हो रहा है। इस बीच बलिया में एक मुस्लिम महिला ने मतदाता कर्मी और पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं...

Ballia News : उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव के सातवें और आखिरी चरण के लिए 13 सीटों पर मतदान हो रहा है। जिसमें बलिया लोकसभा सीट भी शामिल है। 4 जून को वोटों की गिनती पूरी हो जएगी और नतीजे सबके सामने होंगे। इस बीच बलिया में एक मुस्लिम महिला ने मतदाता कर्मी और पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

महिला ने मतदाता कर्मी पर लगाए आरोप
मुस्लिम महिला का कहना है कि वह बलिया लोकसभा क्षेत्र के एलडी कॉलेज के पोलिंग बूथ पर वोट डालने आई थी। वहां पर ईवीएम मशीन खराब पड़ी है, उसके बावजूद वोटिंग हो रही है। महिला ने मतदाता कर्मी पर आरोप लगाए हैं कि जब उसने मतदान केंद्र से बाहर आकर शिकायत की तो उसकी किसी ने नहीं सुनी। मतदान कर्मी ने कहा कि मशीन का बटन दबा कर निकल जाओ। 

पुलिस ने भी उसकी नहीं सुनी
मुस्लिम महिला का कहना है कि पुलिस ने भी उसकी नहीं सुनी। महिला ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस भी मतदान केंद्र से धक्के मारकर बाहर निकाल रही है। वह वोट नहीं डाल पाई है।  मुस्लिम महिला का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में मुस्लिम महिला ने साफ कहा है कि  मशीन खराब है, वह काम नहीं कर रही है।

11 बजे तक 27.81 प्रतिशत मतदान
बलिया में सुबह 11 बजे तक 27.81 प्रतिशत मतदान हुआ है। भीषण गर्मी में भी मतदाताओं में उत्साह देखने को मिला। मतदाता लंबी कतारों में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करते नज़र आए। वहीं कई जगह पर खबर मिली है कि मतदान काफी धीमी गति से चल रहा है, जिससे मतदाता परेशान नजर आए।

Also Read