Ballia News : ऐतिहासिक पोखरे में मछलियों के मरने से लोगों में हड़कंप

UPT | बलिया।

Jul 05, 2024 02:10

बलिया के चितबड़ागांव नगर पंचायत के ऐतिहासिक बरईया के पोखरे में गुरुवार को अचानक मछलियों के मरने से लोगों में हड़कंप मच गया। नगर पंचायत प्रशासन द्वारा तत्काल पोखरे से मरी मछलियों को निकलवा कर मिट्टी में…

Ballia News : चितबड़ागांव नगरपंचायत के ऐतिहासिक बरईया के पोखरे में गुरुवार को अचानक मछलियों के मरने से लोगों में हड़कंप मच गया। नगर पंचायत प्रशासन द्वारा तत्काल पोखरे से मरी मछलियों को निकलवा कर मिट्टी में गड़वाया गया तथा पूरे तालाब में चूना का छिड़काव कराया गया। मछलियां क्यों मरी फिलहाल पता नहीं चल सका है।

लोगों ने कहा- पानी न बदले जाने के कारण हुई यह घटना
एक दशक पूर्व जब इसी तरह मछलियां मर रही थी, तब तत्कालीन राजस्व मंत्री अंबिका चौधरी ने जल निगम से एक सरकारी नलकूप लगवाया था। जिससे पानी प्रतिदिन बदला जाता था, इस तरह मछलियां को बचाया जाता है। लेकिन इधर एक महीने से नलकूप खराब पड़ा है। ऐसे में लोगों में इस बात की चर्चा जोरों पर थी कि पानी न बदले जाने के कारण इस तरह की घटना घटित हुई है।

बरईया का पोखरा बलिया का एक धरोहर है
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बरईया का पोखरा बलिया का एक धरोहर है, वहीं यहां लोग अक्सर मछलियों को चारा खिलाकर उसकी अठखेलियां देखने आते हैं, जो कि इस पोखरे की पहचान है। उधर जल निगम के एई निरंजन कुमार द्वारा बताया गया कि नलकूप खराब होने की सूचना मुझे नहीं है। लेकिन अब जल्द ही नलकूप ठीक कराया जाएगा।

Also Read