Bareilly News : भूमिगत केबल घोटाले में जेई पर गाज, एसडीई के खिलाफ जांच शुरू, जानें पूरा मामला... 

UPT | भूमिगत केबल घोटाले में जेई पर गाज।

Oct 08, 2024 15:08

यूपी के बरेली जिले के इज्जतनगर थाना क्षेत्र में बिजली विभाग के भूमिगत केबल डालने के मामले में बड़ा घोटाला सामने आया है। इसमें ठेकेदार को गलत तरीके से भुगतान कर दिया गया। जिसके चलते बिजली निगम को वित्तीय नुकसान...

Bareilly News : यूपी के बरेली जिले के इज्जतनगर थाना क्षेत्र में बिजली विभाग के भूमिगत केबल डालने के मामले में बड़ा घोटाला सामने आया है। इसमें ठेकेदार को गलत तरीके से भुगतान कर दिया गया। जिसके चलते बिजली निगम को वित्तीय नुकसान पहुंचा है। इस मामले को मुख्य अभियंता रणविजय सिंह ने गंभीरता से लिया है। मुख्य अभियंता ने जूनियर इंजीनियर (जेई) अनिल कुमार को निलंबित कर दिया है। इसके साथ ही एसडीई के खिलाफ जांच के आदेश दिए गए हैं। इसमें बड़ा घोटाला सामने आने की उम्मीद है। वर्तमान में जेई अनिल कुमार विजिलेंस विभाग में तैनात थे। मगर, अब सस्पेंड कर दिया गया है।

बिना केबल डाले किया भुगतान
मुख्य अभियंता ने मीडिया को बताया कि जांच में खुलासा हुआ है कि सनसिटी बिजली उपकेंद्र के पीरबहोड़ा में नगर निकाय योजना के तहत भूमिगत बिजली केबल और एचडीपीई पाइप बिछाने का काम किया जा रहा था। इसकी जांच की गई। उस वक्त अनिल कुमार की तैनाती वहां जेई के रूप में थी। जांच में पाया गया कि 295 मीटर भूमिगत केबल और 1,200 मीटर एचडीपीई पाइप का काम नहीं किया गया था। मगर, इसके बाद भी ठेकेदार को पूरा भुगतान कर दिया गया। इसके बाद ही मामले की जांच की गई थी। 

नापने में किया खेल, मेजर बुक में पूरा दर्शाया
इस मामले में जेई अनिल कुमार ने गलत मापन किया था। उसने मेजर बुक में पूरे काम को दर्शाया था। इसमें 295 मीटर केबल और 1,200 मीटर पाइप की कमी थी। मगर, इसके बाद भी ठेकेदार को गलत तरीके से भुगतान कर दिया गया। इससे बिजली निगम को आर्थिक नुकसान हुआ। जेई अनिल कुमार विजिलेंस विभाग में तैनात है। एक महीने पहले ही जेई अनिल कुमार की विजिलेंस में तैनाती की गई थी। 

पहले एक जेई को हटाया
इस मामले में एक जेई को पहले भी हटाया गया था। विजिलेंस विभाग में तैनात जेई इंद्राज पर भी आरोप लगे थे। जिसके चलते हटा दिया गया था। अनिल कुमार को सनसिटी उपकेंद्र से विजिलेंस में भेजा गया था। मगर, अब उनको भी सस्पेंड कर दिया गया है। उनके स्थान पर विजिलेंस विभाग में अभी किसी की तैनाती नहीं हुई है। प्रारंभिक जांच में जेई अनिल कुमार के खिलाफ आरोप सही पाए गए हैं। इसके बाद उन्हें सस्पेंड किया गया है। उनको विद्युत वितरण खंड द्वितीय से संबद्ध कर दिया गया है। एसडीई के खिलाफ भी जांच प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इनके खिलाफ भी कार्रवाई होने की उम्मीद है।

Also Read