बरेली पटाखा फैक्ट्री विस्फोट : हादसे में सातवीं मौत, इलाज के दौरान फातिमा ने तोड़ा दम

UPT | घटनास्थल का फाइल फोटो

Oct 07, 2024 18:51

बरेली के सिरौली थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव में हुए दर्दनाक विस्फोट के बाद अब इस घटना में एक और महिला की मौत हो गई है...

Bareilly News : बरेली के सिरौली थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव में हुए दर्दनाक विस्फोट के बाद अब इस घटना में एक और महिला की मौत हो गई है। धमाके में घायल फातिमा ने दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। फातिमा के परिवार में पहले ही कई सदस्य इस हादसे में अपनी जान गंवा चुके हैं। 

परिवार में पांचवी महिला की मौत से मचा कोहराम
मृतक फातिमा (35 वर्ष) की जेठानी, देवरानी और भाभी समेत परिवार की पांच महिलाओं की इस हादसे में मौत हो चुकी है। इसके साथ ही दो बच्चों की भी जान चली गई। मृतक फातिमा गिरफ्तार रहमान शाह की बेटी थी। अज्ञात मृत महिला की पहचान सितारा के रूप में हुई है, जबकि निखत के मौत घटनास्थल पर हो गई थी। 



चार आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा
इस घटना के फरार पांच आरोपियों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। अब चार आरोपी पुलिस की हिरासत में हैं। पुलिस आरोपी नाजिम, हसनैन और वाहिद को पहले ही गिरफ्तार कर चुकीं है। यह विस्फोट 2 अक्टूबर को सिरौली के कल्याणपुर गांव में रहमान शाह के घर में चल रही अवैध पटाखा फैक्ट्री में हुआ था। उस वक्त इसमें दो बच्चों समेत छह की मौत हो गई थी। इसमें रहमान शाह, उसकी पत्नी छोटी बेगम अभी भी घायल हैं। 

सात के खिलाफ दर्ज की थी एफआईआर
घटना के बाद पुलिस ने इस मामले में रहमान शाह, नासिर शाह, नाजिम, वाहिद, हसनैन, अहमद मियां और मोहम्मद मियां के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। घटना के मुख्य आरोपी नासिर को अगले ही दिन गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। 

धमाके से क्षतिग्रस्त मकानों पर चला बुल्डोजर 
अवैध पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट से मकान क्षतिग्रस्त हो गए थे। इनमें से दो मकानों को बुलडोजर चलाकर गिराया गया। दोनों क्षतिग्रस्त मकानों से खतरा बना हुआ था। जिसके चलते गिराया गया है। इसमें अभी तीन मकान और हैं जो विस्फोट में क्षतिग्रस्त हो गए थे। 

Also Read