भूले वायदा : शहर के बड़ा बाईपास के किसानों को 10 वर्ष बाद भी नहीं मिला मुआवजा, 29 गांव के अन्नदाताओं में गुस्सा

UPT | मुआवजे की मांग करते किसान

Mar 05, 2024 15:41

बरेली के 29 गांव के किसानों को 10 वर्ष बाद भी मुआवजा नहीं मिला है। जिसके चलते किसानों का पारा चढ़ गया है। किसानों ने जल्द मुआवजा न मिलने पर आंदोलन की धमकी दी है। हालांकि, डीएम रविंद्र कुमार ने किसानों को जल्द समस्या समाधान का भरोसा दिया…

Bareilly news : उत्तर प्रदेश के बरेली के 29 गांव के किसानों को 10 वर्ष बाद भी मुआवजा नहीं मिला है। जिसके चलते किसानों का पारा चढ़ गया है। किसानों ने जल्द मुआवजा न मिलने पर आंदोलन की धमकी दी है। हालांकि, डीएम रविंद्र कुमार ने किसानों को जल्द समस्या समाधान का भरोसा दिया है। शहर के बड़ा बाईपास हाइवे में 29 गांवों के हजारों किसानों की कृषि भूमि अधिग्रहित की गई थी। मगर, इसमें से करीब 600 किसानों को मुआवजा नहीं मिला है। यह किसान कई वर्षो से सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट रहे हैं। मगर, समस्या का समाधान नहीं हुआ। जिसके चलते किसानों ने डीएम रविंद्र कुमार को दर्द सुनाया है। किसानों ने डीएम से एनएचआई के भूमि अधिकरण को लेकर मुआवजे का वादा पूरा न किए जाने की शिकायत की। अखिल भारतीय किसान महासभा के जिलाध्यक्ष हरिनंदन सिंह पटेल ने कहा कि बड़ा बाईपास के लिए आज से 10 साल पहले 29 गांव के 600 किसानों की भूमि अधिग्रहण की गईं थी। उसका मुआवजा अभी तक नहीं मिला है। दो महीने पहले 18 जनवरी को पुलिस उपाधीक्षक अधिसूचना इकाई ने आश्वासन दिया था कि किसानों की समस्याओं का समाधान एक माह में कर दिया जाएगा। मगर, इसके बाद भी समस्या का समाधान नहीं किया गया।

समस्याओं का समाधान नहीं किया तो किसान धरना करने को मजबूर होंगे
उन्होंने कहा कि एनएचआई के अधिकारी लगातार किसानों की मांगों को अनदेखा कर रहे हैं। मुआवजा न मिलने से खफा किसानों नें अल्टीमेटम देते हुए कहा कि उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया गया, तो किसान अनिश्चितकालीन धरने पर जाने पर मजबूर होंगे। डीएम रविंद्र कुमार ने किसानों को आश्वासन दिया कि एक सप्ताह के अंदर एनएचआई के अधिकारियों से इस संबंध में बुलाकर वार्ता की जाएगी, और जल्द ही समस्या का निदान किया जाएगा। इस दौरान अख्तर खान,सूरत सिंह, धीर सिंह, अब्दुल लतीफ, मेहंदी हसन, जोहर सिंह,सतीश चंद्र समेत अन्य किसान मौजूद थे।

Also Read