Chitrakoot News : बाइक सवारों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी, मैहर देवी जा रहे युवक की मौत...

UPT | सड़क हादसे में युवक की मौत।

Oct 02, 2024 16:02

चित्रकूट थाना अंतर्गत झूरी नदी के पास आज एक दर्दनाक हादसा हो गया। मैहर माता के दर्शन के लिए जा रहे दो लोग अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा जख्मी हो गया। घायल...

Chitrakoot News : चित्रकूट थाना अंतर्गत झूरी नदी के पास आज एक दर्दनाक हादसा हो गया। मैहर माता के दर्शन के लिए जा रहे दो लोग अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा जख्मी हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

क्या है पूरा मामला
जानकारी के मुताबिक, बांदा जिले के निवासी आदर्श यादव और अशोक कोरी चित्रकूट से मैहर देवी जा रहे थे। झूरी नदी के पास एक अज्ञात वाहन ने उनकी मोटर साइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में आदर्श यादव की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अशोक कोरी को मामूली चोटें आई हैं। घटना के बाद चित्रकूट पुलिस मौके पर पहुंची और घायल अशोक कोरी को अस्पताल भेजा। मृतक आदर्श यादव के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

क्या कहती है पुलिस
चित्रकूट थाना प्रभारी ने बताया कि अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि टक्कर आमने-सामने की थी। दोनों व्यक्तियों के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। आदर्श यादव और अशोक कोरी, ग्राम नकटापुरवा, उदयपुरा के निवासी थे। वे माता मैहर के दर्शन के लिए निकले थे।

Also Read