हमीरपुर में भीषण गर्मी का कहर : पशु पक्षियों की जान पर आई आफत, सैकड़ों चमगादड़ों की मौत

UPT | चौरा देवी मंदिर परिसर में बरगद का पेड़

May 31, 2024 20:36

हमीरपुर जिले के चौरा देवी मंदिर परिसर में सैकड़ों सालों से रह रहे चमगादड़ों की भीषण गर्मी से मौत होने का सिलसिला जारी है। सैकड़ों चमगादड़ों की मौत होने से हड़कंप मच गया...

Hamirpur News : हमीरपुर जिले के चौरा देवी मंदिर परिसर में सैकड़ों सालों से रह रहे चमगादड़ों की भीषण गर्मी से मौत होने का सिलसिला जारी है। सैकड़ों चमगादड़ों की मौत होने से हड़कंप मच गया। बताया गया कि यहां सैकड़ो की संख्या में चमगादड़ों की मौत हुई है। लोगों का कहना है कि भीषण गर्मी के कारण इतनी बड़ी संख्या में चमगादड़ों की मौत हुई है। वहीं इस मामले में अभी जांच की जा रही है।

टहलने वाले लोगों को आई तीखी दुर्गंध
जानकारी के अनुसारख् हमीरपुर जिले के चौरा देवी मंदिर परिसर के पास रोजाना की तरह टहलने आने वाले लोगों को तीखी दुर्गंध आई। जब लोगों ने देखा तो पता चला कि एक बरगद के पेड़ के नीचे सैकड़ों चमगादड़ मृत अवस्था में पड़े हुए हैं। लोगों ने तुरंत इस बात की जानकारी वन विभाग को दी गई। वहीं घटना की जानकारी पशु चिकित्सक को भी दी गई। बताया गया कि मृत चमगादड़ों को जमीन में गड्ढा खोदकर दफना दिया जाएगा।

वन विभाग को दी मामले की जानकारी
टहलने वाले लोगो का कहना है कि चौरा देवी मंदिर परिसर में लगे हुए बरगद के पेड़ों पर हजारों की तादाद में चमगादड़ कई वर्षों से रहते हैं। तीखी दुर्गंध महसूस होने पर देखा तो पता चला की सैकड़ों चमगादड़ मृत अवस्था में जमीन पर पड़े हुए है। इस बात की जानकारी पशु चिकित्सक और वन विभाग को भी दी गई। लोगो का कहना है कि इतनी भीषण गर्मी के कारण ही इतनी बड़ी तादाद में चमगादड़ों की मौत हुई है। इससे पहले कभी इतनी बड़ी संख्या में चमगादड़ों की मौत का मामला सामने नहीं आया है।

Also Read