हमीरपुर में नाग-नागिन के वायरल वीडियो ने मचाई सनसनी : अठखेलियां करता नजर आया सांपों का जोड़ा

UPT | सांपों का एक जोड़ा अठखेलियां कर रहा

Jul 18, 2024 11:37

बेतवा और यमुना नदियों के संगम पर स्थित हमीरपुर जिले में एक अद्भुत घटना ने स्थानीय निवासियों का ध्यान आकर्षित किया है। श्री विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के पास स्थित इद्दू के बगीचे में दो विशालकाय सांपों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस 8 सेकंड के वीडियो में एक नाग और नागिन को एक-दूसरे के साथ नृत्य करते हुए देखा जा सकता है।

Hamirpur News : यूपी का हमीरपुर जिला बेतवा यमुना नदियों से घिरा हुआ है हमीरपुर मुख्यालय में बारिश के मौसम में अक्सर जहरीले सांपों और अन्य कीड़ों मकोड़ो के निकलने का सिलसिला चलता रहता है। वर्तमान समय में नाग नागिन के जोड़े का नृत्य करते एक वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में विशालकाय नाग नागिन एक दूसरे के साथ अटखेलिया करते दिखाई दे रहे हैं।

इद्दू के बगीचे में अक्सर नजर आते हैं सांप
हमीरपुर मुख्यालय के श्री विद्या मंदिर इंटर कॉलेज से लगा हुआ इद्दू का बगीचा है। कभी यहां फलों के पेड़ हुआ करते थे। वर्तमान समय में बगीचे में रिहाइशी मकान बन चुके हैं। बड़ा हिस्सा अभी भी मैदान के रूप में पड़ा हुआ है और एक हिस्से में मोबाइल का टावर लगा हुआ है। इसी टावर के परिसर में नाग नागिन के जोड़े को अटखेलिया करते हुए किसी ने कमरे में कैद करके सोशल मीडिया में वायरल कर दिया है। 8 सेकंड का यह वीडियो शरीर में सिरहन पैदा कर देता है। सांपों का विशालकाय जोड़ा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां अक्सर सांपों के जोड़े को देखा जाता है, जिससे मकान में रहने वालों में सांपों को देखकर डर का माहौल भी बना हुआ है।

बाढ़ में बहकर भी आते हैं जीव जंतु
हमीरपुर में बेतवा और यमुना दोनो नदियां निकलती हैं और कुछ ही दूरी में दोनों नदियों का संगम हो जाता है। जिससे बाढ़ और बरसात के दिनों में यहां जीव जंतुओं का निकलना आम है। बाढ़ में भी बहकर जीव जंतु शहरी आबादी में आ जाते हैं। जिससे लोगो में हड़कंप मच जाता है, जिसे वन विभाग की टीम रेस्क्यू करके जंगली क्षेत्रों में छोड़ देती है।

Also Read