राष्ट्रीय खेल दिवस : चित्रकूट के स्कूलों में खो-खो, कबड्डी और चित्रकला प्रतियोगिताएं आयोजित, बच्चों ने लिखे निबंध

UPT | राष्ट्रीय खेल दिवस पर चित्रकूट में हुईं प्रतियोगिताएं

Aug 29, 2024 16:40

चित्रकूट जिले में राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसने युवाओं में खेल और शारीरिक शिक्षा के महत्व को उजागर किया। इस कार्यक्रम का आयोजन 25-25 नोडल शिक्षकों द्वारा किया गया। 

Chitrakoot News : चित्रकूट प्रजायत्न संस्था के तत्वावधान में दानी फाउंडेशन के छलांग कार्यक्रम के अंतर्गत जिले के विकास खंडों चित्रकूट और पहाड़ी के 50 विद्यालयों में राष्ट्रीय खेल दिवस का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन 25-25 नोडल शिक्षकों द्वारा किया गया। 

मेजर ध्यानचंद की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला 
इस अवसर पर महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस और उनकी उपलब्धियों पर प्रकाश डाला गया। सभी विद्यालयों में विभिन्न खेल गतिविधियां जैसे खो-खो, कबड्डी और चित्रकला प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इसके अलावा शारीरिक स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए योग और व्यायाम सत्र भी आयोजित किए गए। बच्चों को शारीरिक शिक्षा के महत्व और खेलों के स्वास्थ्य एवं जीवन पर पड़ने वाले प्रभाव पर निबंध लिखने का भी अवसर दिया गया।

बच्चों में खेलों के प्रति रुचि बढ़ाने में मिली मदद
इस कार्यक्रम में क्षेत्र समन्वयकों के साथ-साथ पिरामल फाउंडेशन के प्रोग्राम मैनेजर अनिल और प्रिया ने भी सक्रिय सहभागिता की। कंपोजिट विद्यालय बरवारा में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में प्रजायत्न संस्था के प्रतिनिधि अमित, सूर्यकांत, अनुज, प्रेमचंद्र, और नीलू ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। इस आयोजन से बच्चों में खेलों के प्रति रुचि बढ़ाने और शारीरिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाने में सहायता मिली।

Also Read